CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जंतर-मंतर 2.0 का ऐलान, क्या प्रदर्शन से हटाए जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त? जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी ने इसे जंतर-मंतर 2.0 नाम दिया है। हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया किसी केंद्रीय मंत्री से बिल्कुल अलग होती है। पिछली बार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों का हवाला देते हुए सीजेपी ने इस…

Read More

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज भी नहीं बढ़ीं कीमतें; जानें दिल्ली से लखनऊ तक का ताजा भाव

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 3 अक्टूबर को कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम पुराने स्तर पर ही रखे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत इस समय 90 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। कच्चे तेल की ऊंची…

Read More

तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की सभी उड़ानें रद्द, विमान में हाईजैक की कोशिश के बाद एयरलाइन का बड़ा फैसला; 172 यात्री और चालक दल सुरक्षित

दुबई: फ्लाईदुबई ने तेल अवीव जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को अगली सूचना तक अस्थायी रूप से रोक दिया है। एयरलाइन ने यह फैसला 30 सितंबर को उड़ान संख्या FZ 1073 से जुड़ी घटना के बाद लिया है, जिसमें एक ओमानी पायलट ने विमान को हाईजैक करने की कोशिश की थी। एयरलाइन के मुताबिक, अधिकारियों के निर्देश के बाद तेल अवीव जाने वाली उड़ानों को अस्थायी तौर पर निलंबित किया गया है। फ्लाईदुबई ने कहा कि उसकी टीमें इस फैसले से प्रभावित यात्रियों की मदद कर रही हैं और उन्हें…

Read More

तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 5 कर्मचारियों की मौत और 10 की हालत गंभीर; मौके पर मची अफरा-तफरी

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक निजी फार्मास्युटिकल कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सत्यवेदु मंडल क्षेत्र के श्री सिटी स्थित टीआईएल हेल्थकेयर फार्मास्युटिकल कंपनी में हुए धमाके में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बचाव एवं आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने अभी तक हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों की पहचान…

Read More

राज कुमार बने PIB के नए महानिदेशक, 1995 बैच के वरिष्ठ IIS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता और वरिष्ठ भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी राज कुमार को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। 1995 बैच के अधिकारी राज कुमार फिलहाल गृह मंत्रालय में PIB के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद पर तैनात हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अगले आदेश तक वे अपने मौजूदा स्थान से ही नई जिम्मेदारी संभालेंगे। गृह मंत्रालय में ADG और मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी महानिदेशक पद पर पदोन्नति से पहले राज कुमार गृह मंत्रालय में PIB के अतिरिक्त महानिदेशक (Media…

Read More

ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें; ट्रंप का बड़ा दावा, पश्चिम एशिया में 9 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा और युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतों में गिरावट शुरू हो जाएगी। ट्रंप ने एक सभा को संबोधित करते हुए डेमोक्रेट्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स ने महंगाई के लिए ‘एफोर्डेबिलिटी’ शब्द गढ़ा और इतिहास की सबसे खराब महंगाई पैदा की।…

Read More

लखनऊ डबल मर्डर का बड़ा खुलासा, 60-70 लाख रुपये के लालच में पवन गर्ग और सचिन की हत्या; मास्टरमाइंड नितिन समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग में असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट पवन गर्ग और उनके साथी सचिन विश्वकर्मा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना मड़ियांव और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने डबल मर्डर में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी नितिन मिश्रा उर्फ डब्लू के अलावा अवनीश मौर्य, प्रकाश सिंह, सूरज सिंह और मोहित सिंह शामिल हैं। पवन के पास 60 से 70 लाख रुपये होने की थी जानकारी पुलिस के मुताबिक, पवन…

Read More

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष की कमान; इमरान मसूद को भी मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया है। वहीं सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी भी बदलते हुए फरेंदा से विधायक वीरेंद्र चौधरी को नया सीएलपी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आराधना मिश्रा ने क्या कहा आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का…

Read More

बंगाल समेत 10 से ज्यादा राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। केरल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल…

Read More

यूपी-MP में सुबह-सुबह मौत का कहर! बाराबंकी में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, धार में भी 3 की गई जान; कई यात्री घायल

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और मध्य प्रदेश के धार में शनिवार सुबह हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई, वहीं धार में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों हादसों में घायलों का इलाज कराया जा रहा है। बिहार जा रही बस को पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा शनिवार तड़के…

Read More