यूपी राज्यसभा चुनाव में 7 सीटों पर BJP की पकड़, 2 सीटें सपा के खाते में तय; 10वीं सीट पर फंसा पेच

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच संख्या बल को लेकर सियासी गणित तेज हो गया है। मौजूदा स्थिति में भाजपा सात सीटों के लिए जरूरी संख्या बल जुटाती दिख रही है, जबकि सपा के पास दो सीटों के लिए पर्याप्त विधायक हैं। असली मुकाबला 10वीं सीट को लेकर है, जिसके लिए दोनों दलों को अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। यूपी विधानसभा में 396 विधायक, एक सीट के लिए 37 वोट बीते 11…

Read More

CEC-EC नियुक्ति कानून पर SC में याचिका, सुनवाई से जज ने किया इनकार; कहा- CJI के पास जाएं

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हुई। याचिकाकर्ता नमन श्रेष्ठ ने 23 सितंबर के उस आदेश को वापस लेने की मांग की है, जिसमें इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने का मामला सामने आया था। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने याचिकाकर्ता से भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के समक्ष मामला रखने को कहा। याचिका में जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को लेकर उठाया गया सवाल वरिष्ठ…

Read More

लखनऊ में केशव-ब्रजेश से मिले विनोद तावड़े, सपा के पीडीए नैरेटिव की काट पर मंथन; 2027 की रणनीति पर हुई चर्चा

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने अपने चारों सह प्रभारियों के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। पार्टी कार्यालय में बैठकों के बाद हुई इन मुलाकातों में चुनावी माहौल, प्रमुख मुद्दों और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। खास तौर पर समाजवादी पार्टी की रणनीति और उसके नैरेटिव की काट तैयार करने पर मंथन किया गया। पीडीए के असर पर भी हुई चर्चा विनोद तावड़े और पार्टी नेताओं के बीच समाजवादी पार्टी के पीडीए के प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई।…

Read More

हर वक्त थकान और कमजोरी से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, मैग्नीशियम की कमी होगी दूर

नई दिल्ली: अगर आपको बिना ज्यादा काम किए भी दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होती है या अक्सर मांसपेशियों में ऐंठन रहती है, तो यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है। मैग्नीशियम शरीर के लिए जरूरी मिनरल है, जो मांसपेशियों और नसों के सही कामकाज के साथ दिल की सेहत और शरीर में ऊर्जा बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। आजकल की भागदौड़ भरी दिनचर्या, अनियमित खानपान और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन के कारण शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी हो…

Read More

यूपी को जल्द मिलेंगे 8 नए एक्सप्रेसवे, टेंडर फाइनल करने की तारीख तय; 15 अक्टूबर तक 4 परियोजनाओं पर होगा फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए टेंडर प्रक्रिया की समयसीमा तय कर दी है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे समेत चार परियोजनाओं के टेंडर 15 अक्टूबर तक अंतिम करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अन्य प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए भी अलग-अलग समयसीमा निर्धारित की गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई परियोजनाओं की समीक्षा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक हुई। इसमें एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, औद्योगिक क्लस्टर…

Read More

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए PM मोदी के पास ‘बेहतरीन आइडिया’, पुतिन ने की जमकर तारीफ; बोले- शांति के प्रयासों के आभारी

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान तलाशने को लेकर बेहतरीन विचार रखते हैं और लगातार इस संघर्ष को जल्द खत्म करने की बात उठाते रहे हैं। मोदी लगातार उठाते रहे हैं शांति का मुद्दा पुतिन ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अपने व्यक्तिगत…

Read More

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम……

महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को दिलाई गई शपथ….. झांसी।राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन झाँसी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को स्वच्छता, कर्तव्यनिष्ठा, नारी एवं बाल सुरक्षा तथा समाज में महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के…

Read More

‘सुरक्षा हटे तो भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगेगी’, योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- पहले माफिया चलाते थे समानांतर सरकार

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के हर जिले में माफिया का बोलबाला था और माफिया समानांतर सरकार चलाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय सरकार माफिया के सामने झुकती थी, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उत्तर प्रदेश पुलिस अब ‘आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प’ की थीम पर काम कर रही है। गुरुवार को लोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने 26 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए।…

Read More

‘रणबीर कपूर जूनियर आर्टिस्ट को भी देते हैं क्यू’, रामायण के सेट से इंदिरा कृष्णन ने खोले कई राज

मुंबई: नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् में माता कौशल्या का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन इन दिनों चर्चा में हैं। टीवी और फिल्मों में 26 साल से काम कर रहीं इंदिरा ने अपने करियर, टीवी इंडस्ट्री में आए बदलाव, महिला सशक्तीकरण से जुड़ी कहानियों और रामायणम् के सेट पर रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। एक किरदार में निभाए कई अलग-अलग पहलू इंदिरा कृष्णन इन दिनों शो गंगा माई की बेटियां में दुर्गावती की भूमिका निभा रही हैं। इस शो ने हाल ही में…

Read More

गांधी जयंती पर यूपी के 341 गांवों को बड़ी सौगात, हर घर पहुंचेगा नल से शुद्ध पानी; महिलाओं और बच्चों को भी राहत

लखनऊ: गांधी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के 341 गांवों के प्रत्येक घर में नल से पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। इससे ग्रामीणों को प्रदूषित पानी की समस्या से राहत मिलने के साथ ही पानी के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत भी कम होगी। प्रदेश में फिलहाल 38,281 गांवों के हर घर तक नल से पानी पहुंच रहा है, जबकि 28,385 गांवों में यह काम अंतिम चरण में है। गांधी जयंती पर 341 गांवों में शुरू होगी जलापूर्ति जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि महात्मा…

Read More