नई दिल्ली: खाना खाने के बाद छाती में जलन होना आम परेशानी लग सकती है, लेकिन हर बार इसे गैस या अपच मानकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। फोर्टिस अस्पताल मानेसर के वरिष्ठ सलाहकार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. अभिनंदन मिश्र के मुताबिक, कई मामलों में इसके पीछे गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज यानी GERD हो सकती है। इस स्थिति में पेट की अम्लीय सामग्री वापस भोजन नली में पहुंच जाती है। इससे छाती के बीचों-बीच जलन, मुंह में खट्टा पानी आना या खाना वापस ऊपर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खाना खाने के…
Read MoreDay: October 2, 2026
डिमेंशिया से बचाव में मददगार हो सकती है रोजाना की वॉक? एक्सपर्ट ने बताया कैसे एक्टिव लाइफस्टाइल रखे दिमाग को स्वस्थ
नई दिल्ली: उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होना और चीजें भूलना आम चिंता बन जाती है। ऐसे में डिमेंशिया का खतरा भी लोगों को परेशान करता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित रूप से सक्रिय रहना और पैदल चलना दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। यथार्थ हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं ग्रुप डायरेक्टर न्यूरोलॉजी डॉ. कुणाल बहलानी के अनुसार, रोजाना की वॉक को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर डिमेंशिया के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए बहुत कठिन व्यायाम की जरूरत नहीं है। आरामदायक…
Read Moreपुतिन ने PM मोदी की जमकर तारीफ की, यूक्रेन संघर्ष खत्म कराने की कोशिशों को सराहा; बोले- उनके पास अच्छे विचार
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष को खत्म कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि मोदी लगातार यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने का मुद्दा उठाते रहे हैं और शांतिपूर्ण समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार हैं। पुतिन ने गुरुवार को स्थानीय समय के अनुसार एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस के बीच अच्छे और दोस्ताना संबंध हैं, इसके बावजूद…
Read Moreभारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी खबर, बातचीत अंतिम दौर में; मोदी-ट्रंप की जल्द फिर हो सकती है बात
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंचने की बात कही जा रही है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कहा है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर चर्चा अपने आखिरी दौर में है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तत्काल किसी अंतिम घोषणा की उम्मीद नहीं है। ग्रीर ने 2026 जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि बातचीत काम के अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि दोनों देश…
Read Moreगांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली: गांधी जयंती के मौके पर देशभर में महात्मा गांधी को याद किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह…
Read Moreसमृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर; 7 की मौत, 21 घायल
अमरावती: महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। शेगांव से मां दुर्गा की मूर्ति लेकर वर्धा जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा धामणगांव रेलवे के पास समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 97 पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत…
Read Moreयूपी में बदला मौसम का मिजाज, दिन में उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल; रात में गिरा तापमान, 4 दिन बाद बारिश के आसार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सितंबर के आखिर में हुई बारिश के बाद जहां मौसम में ठंडक महसूस होने लगी थी, वहीं अब दिन में तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। दिनभर धूप रहने के कारण गर्मी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान 31.8…
Read Moreप्लॉट के लालच में पत्नी ने प्रेमी सिपाही संग रची पति की हत्या की साजिश! ट्रेन से फेंककर मारने का आरोप, 7 लोगों पर FIR
कानपुर: बिठूर क्षेत्र के एक युवक की ट्रेन से फेंककर हत्या के मामले में उसकी पत्नी, उसके सिपाही प्रेमी और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी सिपाही के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। कोर्ट के आदेश के बाद बिठूर पुलिस ने मामले में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 2025 की है। बिठूर के गांव लोधर निवासी राहुल कुमार सक्सेना का शव 4…
Read Moreगोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई दिल्ली-दरभंगा बस; 4 यात्रियों की मौत, 3 गंभीर
अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में शुक्रवार तड़के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। अम्बरपुर टोल प्लाजा के पास दिल्ली से दरभंगा जा रही एसी बस ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों…
Read Moreदिवाली से पहले यूपी के 70 हजार शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, 10 साल बाद खुलेगा पदोन्नति का रास्ता
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत करीब 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पिछले 10 वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को दिवाली से पहले प्रमोशन देने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 2016 के बाद नहीं हुई थी शिक्षकों की पदोन्नति वर्ष 2016 के बाद परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की पदोन्नति नहीं…
Read More