नई दिल्ली: गांधी जयंती के मौके पर देशभर में महात्मा गांधी को याद किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी राजघाट जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह…
Read MoreTag: पीएम मोदी
यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए PM मोदी के पास ‘बेहतरीन आइडिया’, पुतिन ने की जमकर तारीफ; बोले- शांति के प्रयासों के आभारी
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शांति प्रयासों की सराहना की है। पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान तलाशने को लेकर बेहतरीन विचार रखते हैं और लगातार इस संघर्ष को जल्द खत्म करने की बात उठाते रहे हैं। मोदी लगातार उठाते रहे हैं शांति का मुद्दा पुतिन ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन गिने-चुने नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अपने व्यक्तिगत…
Read Moreस्मित मच्छार की बहादुरी पर CJP नेताओं की चुप्पी पर सवाल, अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर घिरे
नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के घायल होने के बावजूद स्थिति संभालने और संभावित बड़ी विमान दुर्घटना टालने की घटना की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मच्छार के साहस की सार्वजनिक तौर पर सराहना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें नायक बताया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने CJP नेताओं की ओर से मच्छार की बहादुरी को लेकर अब तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी…
Read Moreशक्ति की सप्तधारा से कैसे बनेगा विकसित भारत? PM मोदी ने सेवा संकल्प यात्रा के युवाओं से संवाद में बताया विजन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के युवा प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। पीएम मोदी ने युवाओं के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए देश के विकास में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। वडनगर से वाराणसी तक पहुंच रही सेवा संकल्प यात्रा ‘सेवा संकल्प यात्रा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से शुरू होकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक पहुंच रही है। यात्रा में शामिल युवा…
Read Moreपीएम मोदी की चेतावनी को यूरोप ने किया नजरअंदाज, अब बेल्जियम के पीएम बोले- भारत को साथ नहीं लिया तो बड़ी गलती होगी; चीन पर साधा निशाना
नई दिल्ली: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा है कि यूरोप ने कुछ देशों पर आर्थिक और सामरिक निर्भरता बढ़ाकर बड़ी गलती की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोप को काफी पहले ही इन जोखिमों के प्रति आगाह किया था, लेकिन उस समय उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब यूरोप को इस गलती का एहसास हो रहा है और वह ऐसे भरोसेमंद साझेदारों की तलाश में है, जो दबाव के बजाय सम्मान के साथ सहयोग करें। बेल्जियम के प्रधानमंत्री दिल्ली में भारतीय उद्योग…
Read Moreपीएम मोदी का जेन-जी को संदेश, ‘युवाओं के मन में आने चाहिए नए विचार’, खेलों से बताया जीवन में सफलता का रास्ता
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जेन-जी के युवाओं के साथ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करना भी सिखाते हैं। लाल किले से देश के सामने रखा खेलों का विजन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को उन्होंने लाल किले…
Read More‘सरकार और नागरिकों के बीच शक नहीं, भरोसे का रिश्ता हो’, पीएम मोदी बोले- बदल रही है नीतियों के पीछे की सोच
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार और नागरिकों के बीच संबंध भरोसे पर आधारित होना चाहिए, शक पर नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार नियमों और नीतियों में बदलाव कर रही है, ताकि देश में कारोबार और विकास के लिए परिस्थितियां आसान बनाई जा सकें। प्रधानमंत्री शुक्रवार को इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय बढ़ती अनिश्चितता और कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। इसके बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है…
Read More‘कॉकरोच फॉर्मूले’ के बाद अब ‘दिमागी नक्सल’ पर CJP की नई अपील, रत्ना सिंह ने पूछा- ‘सारे एक साथ आ जाएं तो क्या होगा?’
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की नेता और पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी अपील की है, जिसने अभिजीत दीपके के पुराने ‘कॉकरोच फॉर्मूले’ की याद ताजा कर दी है। रत्ना सिंह ने सवाल किया, ‘क्या होगा यदि सारे दिमागी नक्सल एक साथ आ जाएं?’ अभिजीत दीपके के सवाल से शुरू हुआ था ‘कॉकरोच फॉर्मूला’ रत्ना सिंह ने जिस पंक्ति…
Read Moreमहाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल! PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद, डीलिमिटेशन बिल के बीच बढ़ी सियासी अटकलें
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। एनसीपी शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद सोमवार, 10 अगस्त को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक के लिए प्रधानमंत्री से समय मांगा गया है। पार्टी की लोकसभा ग्रुप लीडर सुप्रिया सुले ने इसे आधिकारिक बैठक बताया है। हालांकि, पीएम मोदी और शरद पवार गुट के सांसदों की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इन अटकलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डीलिमिटेशन…
Read Moreराष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की खास अपील, स्थानीय कपड़े पहनें और ‘GRWM’ ट्रेंड से बढ़ाएं स्वदेशी उत्पादों की पहचान
नई दिल्ली: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्थानीय हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे स्थानीय कपड़े पहनकर सोशल मीडिया पर अपने ‘गेट रेडी विद मी (GRWM)’ वीडियो और तस्वीरें साझा करें, ताकि भारत की समृद्ध हथकरघा परंपरा को देश और दुनिया में नई पहचान मिल सके। सोशल मीडिया पर शुरू की जनभागीदारी की पहल प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि वे अपने पसंदीदा हथकरघा परिधानों के साथ वीडियो…
Read More