अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावा और दानपात्र से जुड़े विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे, कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे तथा विभिन्न धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, सूत्रों के हवाले से एक बड़ा प्रशासनिक निर्देश भी सामने आया है, जिसमें राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दिए जाने की बात कही जा रही है। SIT जांच के…
Read MoreTag: Yogi Adityanath News
NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! बस किराए में 50% छूट का ऐलान, मुहर्रम पर हथियारों और तेज डीजे पर सख्त रोक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नीट परीक्षा, मुहर्रम और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, परीक्षा की पारदर्शिता और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। NEET परीक्षार्थियों को मिलेगा किराए में आधा लाभ प्रदेश के 59 जिलों में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को…
Read MoreCM Yogi Balrampur Visit: मां पाटेश्वरी देवी के दरबार पहुंचे सीएम योगी, शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध मां पाटेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री अपने बलरामपुर दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया था। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। उनके दौरे को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। 51 शक्तिपीठों में शामिल है मां पाटेश्वरी धाम देवीपाटन स्थित…
Read Moreयूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले; संभल, लखनऊ, अयोध्या समेत कई जिलों में नई तैनाती
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 206 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए। राज्य के विभिन्न जिलों और कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस व्यापक तबादला सूची में लखनऊ, संभल, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, आगरा, प्रयागराज, कानपुर नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, अलीगढ़, आजमगढ़, सीतापुर, हरदोई सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश सरकार के इस फैसले को पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…
Read Moreयूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर सीएम योगी सख्त: नकल माफियाओं को चेतावनी, गड़बड़ी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाली आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भर्ती परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने…
Read Moreयूपी में शुरू होगा सांस्कृतिक महाअभियान, ऐतिहासिक नायकों और महापुरुषों के नाटकों से युवाओं में जगाई जाएगी राष्ट्रचेतना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को देश की ऐतिहासिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर सांस्कृतिक महाअभियान शुरू करने जा रही है। इस पहल के तहत प्रदेशभर में ऐतिहासिक नायकों, साहित्यकारों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की योजना है कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक केंद्रों में विशेष नाट्य मंचन के माध्यम से नई पीढ़ी तक राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश पहुंचाया जाए। इस अभियान की जिम्मेदारी भारतेंदु नाट्य अकादमी…
Read Moreहमीरपुर पुल हादसे पर सख्त हुए CM योगी, बचाव कार्य तेज करने के निर्देश; मृतकों के परिवारों को मदद का भरोसा
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। हादसे में मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना देरी किए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर…
Read Moreहमीरपुर में आंधी-तूफान बना काल, निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई के दबे होने की आशंका
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह दर्दनाक हादसा कुरारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन कंडौर-मोराकांदर पुल पर हुआ। शुरुआती जानकारी के…
Read Moreयूपी में कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, CM योगी का बड़ा निर्देश: तीन एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में तेजी लाने के आदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सड़क और औद्योगिक कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी पहल करते हुए प्रमुख एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को हुई स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने को कहा और सीएम कार्यालय में विशेष मॉनिटरिंग सेल गठित करने के निर्देश भी जारी किए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन परियोजनाओं को “सीएम समीक्षा” में शामिल किया गया है, उनमें किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार…
Read Moreमठ के महंत से यूपी के सबसे चर्चित मुख्यमंत्री तक… कैसे बना योगी आदित्यनाथ का सियासी कद इतना बड़ा?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीते कुछ वर्षों में अगर किसी एक चेहरे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। भगवा वस्त्रधारी सांसद से लेकर “जीरो टॉलरेंस” नीति वाले मुख्यमंत्री तक का उनका सफर लगातार राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बना रहा है। संसद में भावुक होकर अपनी बात रखने वाले योगी आज देश के सबसे चर्चित मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं। हिंदुत्व, सख्त प्रशासन, बुलडोजर कार्रवाई और कानून व्यवस्था को लेकर उनकी कार्यशैली ने उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर…
Read More