एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की मृत्यु……

झांसी। रात में थाना बबीना क्षेत्रांतर्गत झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस को सूचना अगले दिन सुबह मिली। जब सूचना मिली तो यह पता चला कि दो लोग घायल थे जिन्हें हॉस्पिटल पूर्व में ही पहुँचा दिया गया है। कल रात को पुलिस को यह सूचना मिली कि इस ट्रक एक्सीडेंट में एक अन्य व्यक्ति भी था जो घायल हो गया था और जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई थी।


तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच की तो यह पता चला कि उन्हीं लोगों ने डर कर इस बॉडी को झाड़ियों में छुपा दिया था, चूँकि किसी लेबर को किसी को पता चल गया था यह बात, तो उन्होंने उस व्यक्ति की बॉडी को और आगे की तरफ छुपा दिया था और कवर कर दिया था।

इस सूचना पर थाना बबीना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, फॉरेंसिक यूनिट के साथ और पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को भिजवाया गया है तथा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts