मेट्टूर: तमिलनाडु के मेट्टूर इलाके में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नवापट्टी के पास मेट्टूर-इरोड मार्ग पर यात्रियों को लेने के लिए खड़ी प्राइवेट बस से कोयंबटूर जा रही सरकारी बस टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सरकारी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सरकारी बस में सवार 26 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेट्टूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल यात्रियों में 16 पुरुष, 8 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के बाद…
Read MoreTag: Tamil Nadu News
चेन्नई में TVK नेता की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या, 6 लोगों के गैंग ने धारदार हथियारों से किया हमला
चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हाल ही में TVK में शामिल हुए कन्नन की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। शनिवार रात वन्ननदुरई इलाके में छह लोगों के एक गैंग ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में कन्नन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दफ्तर जाते समय घेरकर किया हमला पुलिस के मुताबिक, कन्नन घर से निकलकर रामास्वामी एवेन्यू स्थित अपने दफ्तर की ओर जा…
Read Moreसिंगापुर के लिए उड़ी इंडिगो की फ्लाइट ढाई घंटे बाद लौटी, 127 यात्रियों की अटकी सांसें; जानें क्या हुआ
त्रिची: तमिलनाडु के त्रिची से सिंगापुर के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी सामने आ गई। विमान में 127 यात्री सवार थे। सुरक्षा को देखते हुए विमान ने करीब ढाई घंटे तक आसमान में चक्कर लगाए और फिर रात करीब 9 बजे सुरक्षित त्रिची अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लौट आया। सभी यात्रियों को सिंगापुर पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। शाम 6:40 बजे सिंगापुर के लिए रवाना हुई थी फ्लाइट इंडिगो की यह उड़ान त्रिची एयरपोर्ट से शुक्रवार शाम…
Read Moreविजय की रैली में 41 मौतें, परिजनों को सरकारी नौकरी पर बड़ा फैसला; सुप्रीम कोर्ट ने HC के आदेश पर लगाई रोक
नई दिल्ली: तमिलनाडु के करूर में सितंबर 2025 में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को अंतरिम राहत दी है। सर्वोच्च अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें राज्य सरकार के अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के फैसले को रद्द कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने तमिलनाडु…
Read Moreमद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का आदेश रद्द, विजय सरकार को झटका
चेन्नई: मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसके तहत करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दया के आधार पर सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया गया था। अदालत ने कहा कि इस तरह की नियुक्तियां संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं हैं और इससे भविष्य में ऐसे मामलों में समान मांगों का रास्ता खुल सकता है। सरकार की शक्तियां भी संविधान की सीमाओं में बंधी हैं मदुरै पीठ ने अपने फैसले में कहा कि राज्य सरकार…
Read MoreNEET विवाद पर CM विजय की चुप्पी से सियासत गरमाई, CJP प्रदर्शन पर समर्थन न मिलने से उठे सवाल
चेन्नई: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना चल रहा है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की चुप्पी राजनीतिक बहस का विषय बन गई है। चुनाव के दौरान छात्रों के हितों और नीट के विरोध को प्रमुख मुद्दा बनाने वाले मुख्यमंत्री विजय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आने पर सवाल उठ रहे हैं। फिल्म…
Read MoreTamil Nadu Bus Fire: चेन्नई से मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी; सभी 23 यात्रियों की बची जान
पेरम्बलूर: तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब चेन्नई से मदुरै जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सतर्कता से सभी 23 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हाईवे पर दौड़ती बस में लगी आग, तुरंत रोकी गई गाड़ी जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 5:30…
Read MoreCM बनते ही विजय का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए बढ़ाया महंगाई भत्ता
चेन्नई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने पद संभालते ही सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। इस फैसले के बाद राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ सरकारी घोषणा के मुताबिक, महंगाई भत्ते में की गई यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। इस संशोधन के बाद राज्य में DA…
Read MoreOrder Cancelled, Life Delivered: Blinkit Rider बना Real-Life Hero
तमिलनाडु में Blinkit का एक delivery rider उस वक्त चर्चा में आ गया, जब उसने एक आम-सा दिखने वाला ऑर्डर असाधारण इंसानियत में बदल दिया। तीन पैकेट rat poison का ऑर्डर, एक तय पता, और एक सामान्य delivery — कहानी यहीं तक होनी थी। लेकिन आगे जो हुआ, उसने साबित कर दिया कि हर हीरो के पास केप नहीं होता, कुछ के पास सिर्फ़ संवेदनशीलता होती है। दरवाज़ा खुला… और खतरे की घंटी बज गई जब delivery rider बताए गए पते पर पहुंचा, तो दरवाज़ा खोलने वाली महिला घबराई हुई और…
Read MoreStalin का तंज: ‘Vijay की पार्टी गत्ते का बक्सा, हवा चले तो उड़ जाएगी!’
तमिलनाडु की राजनीति में बयानबाज़ी का नया अध्याय खुल गया है। डीएमके नेता और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेता-से-राजनीतिज्ञ बने विजय और उनकी पार्टी TVK (Thalapathy Vijay Makkal Iyakkam) पर करारा प्रहार किया।डीएमके के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उदयनिधि ने कहा — “कई नई पार्टियां सिर्फ डीएमके की विचारधारा को कमजोर करने के लिए आ रही हैं। लेकिन बिना विचारधारा वाली पार्टी गत्ते के बक्से जैसी होती है — हवा चली और उड़ गई!” यह बात भले ही उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कही हो, पर सियासी…
Read More