चलती बस में अचानक लगी आग, 35 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; बरजी ओवरब्रिज पर मची चीख-पुकार

मुजफ्फरपुर: देर रात मोतिहारी से मुजफ्फरपुर आ रही एक यात्री बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। एएन-27 पर बरजी ओवरब्रिज के पास हुए इस हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने समय रहते बस रोक दी, जिसके बाद यात्रियों को बाहर निकलने का मौका मिल गया। अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, आग बुझने तक बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आधी रात ओवरब्रिज पर धू-धूकर जलने लगी बस घटना देर रात करीब…

Read More

Tamil Nadu Bus Fire: चेन्नई से मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, हाईवे पर मची अफरा-तफरी; सभी 23 यात्रियों की बची जान

पेरम्बलूर: तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब चेन्नई से मदुरै जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सतर्कता से सभी 23 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हाईवे पर दौड़ती बस में लगी आग, तुरंत रोकी गई गाड़ी जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 5:30…

Read More

मेट्रो स्टेशन के नीचे धू-धू कर जली केरल परिवहन की बस! बेंगलुरु में मची अफरातफरी, वीडियो आया सामने

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना ज्ञान भारती मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई, जहां देखते ही देखते बस आग की लपटों से घिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बस के इंजन वाले हिस्से में लगी। कुछ ही पलों में लपटों ने बस के अगले हिस्से और अंदर के…

Read More

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा! ट्रक से भिड़ी बस बनी आग का गोला, 7 यात्रियों की मौत; 17 घायल

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हरिद्वार से इंदौर जा रही एक यात्री बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बस में कुल 39 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षणों में बस आग की लपटों…

Read More

गुजरात में भीषण सड़क हादसा: सूरत के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 7 यात्रियों की मौत, 40 से अधिक घायल

सूरत: गुजरात के सूरत जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। बारडोली कस्बे के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद एक बस में आग लग गई, जिससे हादसा और भयावह हो गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना उवा गांव के पास हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री उसी बस में सवार थे, जिसमें टक्कर के बाद आग भड़क उठी…

Read More