जिला कृषि अधिकारी ने किया नकली डीएपी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश

उन्नाव। शशांक सिंह जिला कृषि अधिकारी उन्नाव द्वारा गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि बिछिया स्थिति दारोगाखेड़ा , एकता धर्मकांटा के बगल में स्थित गोदाम में अवैध तरीके से उर्वरक डीएपी की पैकिंग की जा रही है। सूचना मिलने पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में किसान गोल्ड की कैल्शियम सल्फेट की लगभग 800 बोरी व पीपीएल डीएपी उर्वरक की 01 भरी बोरी व खाली 16 बोरी तथा आइपीएल की 49 खाली बोरी, व एवरग्रीन प्रोम की 100 खाली बोरी पाई गई, साथ ही बोरी सिलाई मशीन, 3 रोल धागा , वजन नापने की मशीन व चाकू मौके पर मिली । उक्त प्राप्त पैकिंग बैग, व उर्वरक के बारे में पूछे जाने पर मौके पर मौजूद श्री राजेंद्र लोधी द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा कैल्शियम सल्फेट को डीएपी की बोरी में भरकर कृषकों को बेचा जाता है।


उपरोक्त पाई गई पैकिंग सामग्री उर्वरक प्रथम दृष्टिया संदिग्ध प्रतीत होने पर उर्वरक का नियमानुसार नमूना ग्रहित किया गया, जिसे विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसके उपरांत गोदाम को सील कर दिया गया। तथा श्री राजेंद्र लोधी पुत्र बाबूलाल ग्राम भतावा सिरोसी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts