लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों और अन्य रेल परियोजनाओं का शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन का भी वर्चुअल लोकार्पण किया गया। स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद यात्रियों को कई नई और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोकार्पण कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद ऐशबाग जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, एमएलसी लालजी…
Read MoreTag: Lucknow News
लखनऊ के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, 3 महीने में बदल जाएगी KD सिंह बाबू और चौक स्टेडियम की तस्वीर, 6.17 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम और चौक स्टेडियम में खेल अवसंरचना को उन्नत करने का काम अगले तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। परियोजना के तहत दोनों स्टेडियमों में नवीनीकरण के साथ नई खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके लिए कुल 6.17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। शुक्रवार को खेल सचिव सुहास एलवाई ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति…
Read More‘हर रोज एक लोटा पानी बचाइए’… यूपी में भूजल सप्ताह की शुरुआत, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा संदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भूजल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से ‘भूजल सप्ताह’ का शुभारंभ किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से प्रतिदिन एक लोटा पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण को हर नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। लखनऊ के लोहिया पार्क एम्फीथिएटर में आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य उपहार है और प्रदेश में सिंचाई, पेयजल तथा अधिकांश उद्योगों की निर्भरता भूजल पर…
Read Moreमहंगा किराया, फिर भी VIP के लिए दो कतारें रिजर्व! इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आम लोगों की सीटों पर ‘आरक्षण’ क्यों?
लखनऊ: राजधानी के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम आयोजित करना पहले ही आयोजकों की जेब पर भारी पड़ता है, लेकिन अब एक सरकारी आदेश ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। लाखों रुपये किराया लेने के बावजूद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने निर्देश जारी किया है कि ऑडिटोरियम की पहली दो कतारों (ए और बी) की बुकिंग नहीं की जाएगी। सवाल उठ रहे हैं कि जब पूरा हॉल किराये पर दिया जाता है तो आखिर आम दर्शकों की सबसे बेहतर सीटें किसके लिए खाली रखी जाती हैं? लाखों का किराया,…
Read Moreडिजिटल इंडिया के दौर में ‘ऑफलाइन’ बिजली विभाग! ऑनलाइन बिल जमा नहीं हो रहे, उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर
लखनऊ: एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का दावा कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) के हजारों उपभोक्ता पिछले कई दिनों से ऑनलाइन बिजली बिल जमा न कर पाने की समस्या से जूझ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि न तो विभिन्न भुगतान ऐप से बिल जमा हो पा रहा है और न ही ऑनलाइन माध्यम सुचारु रूप से काम कर रहे हैं। इसके चलते लोगों को बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सिकंदरबाग…
Read Moreलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दूसरे ही दिन बड़ा हादसा, प्रतिबंध के बावजूद बाइक लेकर पहुंचे दो युवकों की मौत
लखनऊ: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के संचालन के दूसरे ही दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद बाइक से पहुंचे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर पहुंचे थे दोनों युवक पुलिस के अनुसार, उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र…
Read MoreKGMU: छात्रावासों में नॉन-वेज पकाने पर लगा प्रतिबंध, बाहर से मंगाकर खाने की रहेगी अनुमति
लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने अपने सभी छात्रावासों में मांसाहारी भोजन पकाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र पहले की तरह बाहर से मांसाहारी भोजन मंगाकर खा सकेंगे। यह प्रतिबंध केवल छात्रावास परिसर के भीतर नॉन-वेज भोजन पकाने तक सीमित रहेगा। विश्वविद्यालय का यह फैसला उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं केजीएमयू की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा छात्रावासों में मांसाहारी भोजन बनाए जाने पर चिंता जताए जाने के बाद लिया गया है। राज्यपाल ने हाल ही…
Read Moreयूपी राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, जनसुनवाई और महिला संस्थानों के निरीक्षण पर हुई विस्तृत समीक्षा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक के दौरान आयोग के पदाधिकारियों द्वारा पिछले माह प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रमों और महिला संस्थानों के निरीक्षण की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, महिला बंदीगृह तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण से संबंधित…
Read More69000 शिक्षक भर्ती विवाद फिर तेज, चयन सूची के पुनरीक्षण में देरी पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों के पालन को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। चयन सूची के पुनरीक्षण (री-विजिट) में देरी से नाराज आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए गए आश्वासन के अनुरूप अब तक चयन सूची का पुनरीक्षण नहीं किया…
Read MoreKGMU हॉस्टल मेस में नॉन-वेज पर तत्काल रोक, राज्यपाल के निरीक्षण के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला
लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) प्रशासन ने सभी हॉस्टल मेस और कैंटीनों में नॉन-वेज भोजन पकाने और परोसने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हालिया निरीक्षण के बाद लिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ मेस में साफ-सफाई की कमी और एक्सपायर्ड मसालों के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्टूडेंट वेलफेयर के डीन और मुख्य अनुशासनाधिकारी की सहमति के बाद यह फैसला लागू किया गया है।…
Read More