लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने अपने सभी छात्रावासों में मांसाहारी भोजन पकाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र पहले की तरह बाहर से मांसाहारी भोजन मंगाकर खा सकेंगे। यह प्रतिबंध केवल छात्रावास परिसर के भीतर नॉन-वेज भोजन पकाने तक सीमित रहेगा। विश्वविद्यालय का यह फैसला उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं केजीएमयू की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा छात्रावासों में मांसाहारी भोजन बनाए जाने पर चिंता जताए जाने के बाद लिया गया है। राज्यपाल ने हाल ही…
Read MoreTag: KGMU Non Veg Ban
KGMU हॉस्टल मेस में नॉन-वेज पर तत्काल रोक, राज्यपाल के निरीक्षण के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला
लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) प्रशासन ने सभी हॉस्टल मेस और कैंटीनों में नॉन-वेज भोजन पकाने और परोसने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हालिया निरीक्षण के बाद लिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ मेस में साफ-सफाई की कमी और एक्सपायर्ड मसालों के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्टूडेंट वेलफेयर के डीन और मुख्य अनुशासनाधिकारी की सहमति के बाद यह फैसला लागू किया गया है।…
Read More