लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई….

उन्नाव।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेंद्र देव कि जहां जयंती मनाई गई वहीं आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी मनाई गई कांग्रेस जनों ने तीनों चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।


आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देसी रियासतों को भारतीय गणतंत्र में समाहित करने का काम लोह पुरुष सरदार पटेल ने बड़ी दृढ़ताके साथ किया जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने अंगरक्षकों से खतरे की सूचना सीआईडी से प्राप्त हो चुकी थी उनको बताया गया था कि अपने अंगरक्षकों को हटा दो इनसे आपको जान का खतरा है, लेकिन इंदिरा जी ने पूरी दृढ़ताके साथ ऐसा करने से मना कर दिया उनका मानना था कि एक वर्ग पर लोगों का अविश्वास पैदा हो जाएगा जिला उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला ने आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस में समाजवाद के प्रणेता आचार्य जी ही है वह एक महान शिक्षाविद तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं, इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमतसिंह चंद्रप्रकाश शुक्ला जंग बहादुर सिंह संजीव श्रीवास्तव सरफराज गांधी बाबूराम निषाद प्रदीप वर्मा तन्मय श्रीवास्तव सहित आधा सैकड़ा कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts