UP Panchayat Election 2026: अयोध्या में वोटर लिस्ट से कटे 1 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल सूची जारी होते ही बढ़ी चर्चा

अयोध्या : उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच अयोध्या जिले से बड़ा आंकड़ा सामने आया है। पंचायत निर्वाचन के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची में एक लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कम हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2025-26 के तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसके बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 16,33,968 रह गई है। अंतिम रूप से प्रकाशित सूची के अनुसार जिले में कुल 8,54,979 पुरुष और 7,78,989 महिला मतदाता हैं।…

Read More

यूपी में पंचायत चुनाव टलने के संकेत, योगी सरकार ने प्रधानों को बनाया प्रशासक; बढ़ाया गया कार्यकाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के ग्राम प्रधानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए शासन स्तर से आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस फैसले के बाद राज्य में पंचायत चुनाव टलने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। प्रदेश में ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे…

Read More

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी तेज! योगी सरकार ने बनाया समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, OBC आरक्षण पर करेगा बड़ा सर्वे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का रास्ता अब लगभग साफ होता नजर आ रहा है। योगी सरकार ने समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है, जिसे पंचायत स्तर पर पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी और आरक्षण व्यवस्था का अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि आयोग की रिपोर्ट आने के बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राम औतार सिंह को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति छह महीने के लिए…

Read More

लखनऊ में धरना दे रहे ग्राम प्रधानों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, दिया आश्वासन; लड्डू खिलाकर कराया आंदोलन समाप्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंचायत चुनाव में देरी और ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर चल रहे धरने के बीच सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना दे रहे ग्राम प्रधानों के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे और उन्होंने मौके पर मौजूद प्रधानों को आश्वासन देते हुए आंदोलन समाप्त कराया। धरना स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम, दिया भरोसा धरना दे रहे अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के बैनर तले एकत्र सैकड़ों ग्राम प्रधानों से डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने…

Read More

आजाद-मौलाना की मुलाकात: यूपी में एक नया सियासी तूफान आ सकता है!

सियासी गलियारों में एक नई हलचल मची है। नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (एएसपी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की हालिया मुलाकात ने यूपी की राजनीति में नए समीकरण का जन्म दिया है। यह मुलाकात, जो शुरू में एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट समझी गई, सियासी हलकों में कयासों का बाजार गर्म कर रही है।मौलाना खलील उर रहमान सज्जाद नोमानी से हुई मुलाकात को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह सिर्फ एक दोस्ताना मुलाकात है या इसके पीछे कोई गहरी राजनीतिक रणनीति छिपी हुई है? चीन का…

Read More

राजभर का ‘अकेला दांव’, बीजेपी से दूरी बना पंचायत मैदान में कूदे

सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा सियासी बयान दे दिया। उन्होंने ऐलान किया कि सुभासपा पंचायत चुनाव 2025 में अकेले मैदान में उतरेगी, बीजेपी से किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा। कोविड-19 की दूसरी लहर: रैली में नाचे, फिर श्मशान में कतार में खड़े थे!” अकेले चुनाव का ‘राजभर’ फार्मूला राजभर ने साफ किया कि पार्टी हमेशा से ही स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ती आई है और इस बार भी…

Read More

ओम प्रकाश राजभर बोले: 27 की तैयारी में 26 से ही जुट जाओ

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की एक अहम बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बैठक में पंचायत चुनावों का सीधा ज़िक्र तो नहीं हुआ, लेकिन मंत्री राजभर ने इशारों में ही कहा कि – “27 की तैयारी में 26 से ही जुट जाओ।” राजभर के इस बयान को सियासी हलकों में आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा लखनऊ अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह ने बैठक में मंत्री…

Read More