100 फीसदी एथनॉल वाले वाहनों को मंजूरी, लेकिन ईंधन आएगा कहां से? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल

नई दिल्ली: देश में 100 प्रतिशत एथनॉल से चलने वाले वाहनों यानी ई-100 को नियमों में शामिल किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ईंधन की उपलब्धता को लेकर सरकार से सवाल किया है। गुरुवार को एथनॉल आपूर्ति वर्ष (ईएसवाई) 2025-26 के लिए एथनॉल आवंटन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने पूछा कि जब ई-100 वाहनों को अनुमति दी जा रही है, तो उनके लिए पर्याप्त ईंधन की आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाएगी। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने हाल में…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी

नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के अगले ही दिन आयोग ने दिल्ली समेत छह राज्यों में SIR से जुड़ी समयसीमा बढ़ा दी है। इसके तहत दिल्ली में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख आगे बढ़ाई गई है, जबकि नागालैंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में भी यह प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने इन राज्यों में अंतिम मतदाता सूची जारी करने की…

Read More

डिजिटल फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो देना होगा मुआवजा; तय होगी जवाबदेही

नई दिल्ली: देश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही अदालत ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को निर्देश दिया है कि वह अपने प्रस्तावित नियामक ढांचे के तहत आने वाले सभी अधिकृत वित्तीय संस्थानों की सूची पेश करे। कोर्ट ने कहा है कि यदि बैंक या वित्तीय संस्थान की लापरवाही के कारण धोखाधड़ी होती है तो पीड़ितों को हुए नुकसान के बराबर मुआवजा देने की व्यवस्था होनी चाहिए। पीड़ितों को नुकसान के बराबर मिले…

Read More

‘तो धरने पर बैठ जाएंगे जज’, पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर मथुरा रोड पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की व्यवस्था नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 25 नवंबर तक इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जज खुद दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल कमेटी गठित करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मौके पर जरूरी इंतजाम करने होंगे। क्या है…

Read More

10 अक्टूबर को CJP के मार्च पर दिल्ली पुलिस ने क्यों लगाई रोक? सुप्रीम कोर्ट में कमिश्नर ने खोले फैसले के पीछे के कारण

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध मार्च को अनुमति नहीं देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा है। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने हलफनामा दाखिल कर फैसले का बचाव किया और कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी था। पुलिस के मुताबिक, CJP के पिछले प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और पुलिसकर्मियों के घायल होने जैसी घटनाएं सामने आई थीं। इन्हीं परिस्थितियों…

Read More

CEC-EC नियुक्ति कानून पर SC में याचिका, सुनवाई से जज ने किया इनकार; कहा- CJI के पास जाएं

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हुई। याचिकाकर्ता नमन श्रेष्ठ ने 23 सितंबर के उस आदेश को वापस लेने की मांग की है, जिसमें इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने का मामला सामने आया था। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने याचिकाकर्ता से भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के समक्ष मामला रखने को कहा। याचिका में जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को लेकर उठाया गया सवाल वरिष्ठ…

Read More

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज बैंक खातों को ऑपरेट करने की नहीं मिली अनुमति; जमा हैं 804 करोड़

कोलकाता: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें चार फ्रीज किए गए बैंक खातों को संचालित करने की अनुमति मांगी गई थी। इन खातों में करीब 804 करोड़ रुपये जमा हैं। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें खातों को ऑपरेट करने की अनुमति नहीं दी गई थी। मामले की सुनवाई में तेजी लाने को कहा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग…

Read More

सलवार उतारने और छाती दबाने को रेप की कोशिश नहीं माना? हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, आरोपी को नोटिस

नई दिल्ली: पटना हाईकोर्ट के एक फैसले में की गई टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा था कि महिला की सलवार खोलने की कोशिश करना और उसके सीने को दबाना, अपने आप में रेप के प्रयास का अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इस टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की और आरोपी हिमांशु पाठक को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा…

Read More

कैंसर की दवा 2,700 की खरीद, 27 हजार में बिक्री? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘ये तो दिनदहाड़े डकैती है’, अफसरों पर भी सवाल

नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। दवा की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कहा कि एक दवा खुदरा विक्रेताओं को 2,700 रुपये में मिल रही है, जबकि उसकी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) 27,000 रुपये रखी गई है। कोर्ट ने इसे मरीजों के साथ ‘दिनदहाड़े डकैती’ जैसा बताया और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। जस्टिस विक्रम…

Read More