UP Rain 8 September: आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट

गोरखपुर: पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवा का सिस्टम अभी बना हुआ है। इसके असर से सितंबर के पहले पखवाड़े में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा…

Read More

यूपी मौसम: पूर्वांचल में चक्रवाती हवाओं से बदला मौसम, अगले 5 दिन हल्की बारिश के आसार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। पूर्वांचल में करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में बादलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसके अलावा झारखंड से पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। सोमवार को कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम…

Read More

UP Weather: पूर्वी यूपी में थमी बारिश तो बढ़ा पारा, पश्चिमी जिलों में बरस रहे बादल; आज भी भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को बारिश से किसी जनहानि की सूचना…

Read More

UP Weather: यूपी में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सितंबर की शुरुआत के साथ ही बारिश का दौर तेज बना हुआ है। बुधवार 2 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहने के आसार हैं। कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार…

Read More

यूपी में अगस्त ने तोड़े बारिश के रिकॉर्ड, सौ साल में दूसरी बार इतनी वर्षा; सितंबर में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने की बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अगस्त के दौरान 235.5 मिमी के दीर्घकालिक औसत के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक, कुल 291.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह 21वीं सदी में अगस्त महीने की दूसरी सर्वाधिक वर्षा है। वर्ष 2018 में अगस्त के दौरान 293.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अगस्त में प्रयागराज और बांदा ने बनाया नया रिकॉर्ड मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अगस्त के दौरान 631.6 मिमी और बांदा…

Read More

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार; लखनऊ-कानपुर समेत 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब फिर सक्रिय होने जा रहा है। शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी जिलों तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ और कानपुर समेत 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों तक बारिश का दौर रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से 17…

Read More

मानसून ने बदली चाल, कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में भी बरस सकते हैं बादल, जानें आज का मौसम

नई दिल्ली: देश में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बना नया कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके प्रभाव से गुरुवार 13 अगस्त को देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में यह मौसम प्रणाली पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकती…

Read More

UP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से सक्रिय होगा मानसून; पूर्वी यूपी में तेज बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। गुरुवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकल सकती है, जबकि शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाल की…

Read More

UP Weather: लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी-पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; 21% कम हुई मानसूनी बारिश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। लखनऊ में 35 डिग्री तक…

Read More