45 साल के प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश! लिव-इन पार्टनर का गला घोंटा, शव बोरे में भर रेलवे ट्रैक पर फेंका, पुलिस ने खोला राज

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आरोप है कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात को हादसा या आत्महत्या का रूप देने के लिए साथियों के साथ शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। एक महीने बाद खुला हत्या का राज…

Read More

UP Weather Alert: राहत वाली बारिश या फिर आफत? अगले 48 घंटे के लिए IMD का बड़ा अलर्ट, इन इलाकों में गरज-चमक के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कई जिलों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने 23 से 25 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 जुलाई तक प्रदेश के…

Read More

5 लाख तक मुफ्त इलाज! आखिर किन लोगों के लिए CM योगी ने खोला खजाना, 26 जुलाई से मिलेगा बड़ा फायदा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कैशलेस इलाज का दायरा एक बार फिर बढ़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश के वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत करीब 3.50 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की औपचारिक शुरुआत 26 जुलाई को की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ? माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार,…

Read More

PM आवास प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! राहुल गांधी के विरोध में लखनऊ में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस के खिलाफ निकाला विशाल मार्च

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल विरोध मार्च निकालते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च के दौरान कांग्रेस की राजनीति को अराजक बताते हुए भाजपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ करार दिया। वीवीआईपी गेस्ट हाउस से निकला मार्च, कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़े कार्यकर्ता भाजपा का विरोध…

Read More

‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी नहीं जागी शर्म’, भ्रष्टाचार पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; दोषियों को मृत्युदंड की वकालत

प्रयागराज: भ्रष्टाचार को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बेहद कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि देश में ईमानदारी का स्तर इस हद तक गिर चुका है कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का विवाद भी लोगों को शर्मिंदा नहीं कर सका। अदालत ने कहा कि भ्रष्टाचार के दोषियों के लिए मृत्युदंड जैसे कठोर प्रावधान पर भी विचार किया जाना चाहिए। भ्रष्टाचार पर न्यायालय की तीखी टिप्पणी न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने हमीरपुर के फैमुद्दीन और दो अन्य की याचिका पर सुनवाई के दौरान 51 पन्नों का अलग फैसला…

Read More

Ayodhya Ram Mandir Trust Meeting: आज होगी राम जन्मभूमि न्यास की अहम बैठक, खाली पदों पर नियुक्ति समेत कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित होगी। बैठक में ट्रस्ट के रिक्त पदों को भरने, नए महासचिव की नियुक्ति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया और मंदिर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक को लेकर ट्रस्ट की आगामी कार्ययोजना और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। खाली पदों को भरने पर रहेगा फोकस श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य स्वामी परमानंद गिरि ने बताया कि बैठक में न्यासियों के रिक्त…

Read More

UP News: पत्नी की मौत का सदमा पति नहीं सह पाया, सिंदूर भरते ही आया हार्ट अटैक; औरैया में एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में लंबे समय से बीमार चल रही पत्नी की मौत के कुछ ही घंटों बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि अंतिम संस्कार से पहले पत्नी की मांग में सिंदूर भरने के दौरान पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल…

Read More

UP Weather Alert: यूपी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिन-रात के तापमान में गिरावट; आज भी भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के चलते दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। हालांकि कई शहरों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई…

Read More

UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज! 403 विधानसभा क्षेत्रों में BJP का मेगा बूथ सम्मेलन, आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे CM योगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर बड़ा अभियान शुरू किया है। बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति का संदेश देंगे। गोरखपुर में 892 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री…

Read More

‘मुस्कान-दामिनी जैसी मेरी पत्नी भी…’ पति का सनसनीखेज आरोप, बोला- प्रेमी संग मिलकर रच रही हत्या की साजिश; पुलिस से मांगी सुरक्षा

मेरठ: मेरठ में हाल के चर्चित हत्याकांडों के बीच एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी उसे मुस्कान, रविता और दामिनी जैसे मामलों का हवाला देकर जान से मारने की धमकी देती है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से लगाई गुहार…

Read More