Blog

अमेरिका-भारत रिश्तों में फिर खिली दोस्ती की कली- आने वाले हैं ट्रंप

कई महीनों की ‘टैरिफ ठन-ठन’ के बाद अब अमेरिका और भारत के बीच फिर से दोस्ती की धूप खिलने लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बताया है कि वे अगले साल भारत आने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा — “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे मित्र हैं, उन्होंने मुझे भारत आने का न्योता दिया है। वो एक महान व्यक्ति हैं।” लंबे वक्त से दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास थी — वजह थी अमेरिकी टैरिफ, रूस से भारत की तेल खरीद और ट्रंप के भारत-पाक पर विवादित…

Read More

जर्मनी में Male Nurse बना ‘एंजेल ऑफ डेथ’ — 10 की ली जान

जीवन देने वाले हाथों ने मौत बाँटी — ये कहानी किसी हॉरर फिल्म की नहीं, बल्कि जर्मनी के वुएर्सेलेन (Wuerselen) शहर की है, जहां एक Male Nurse ने अपने 10 मरीजों की हत्या कर दी और 27 और लोगों को मारने की प्लानिंग कर रखी थी। कोर्ट ने शुक्रवार को इस ‘एंजेल ऑफ डेथ’ को आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनाई।सुनवाई के दौरान जज ने कहा — “ये मामला सामान्य हत्या नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा पर विश्वास की हत्या है।”  नर्स से कातिल? आरोपी नर्स का नाम सार्वजनिक नहीं…

Read More

कृष्ण जन्मभूमि बनाम ईदगाह मस्जिद — कोर्ट में फिर गूंजे शंख और सुबूत

इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर डेढ़ घंटे तक गहन बहस चली। यह सुनवाई अब धीरे-धीरे उस मुकाम पर पहुंच रही है जहां अदालत मामले के मुख्य बिंदुओं को तय करने जा रही है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से दाखिल अमेंडमेंट एप्लीकेशन पर तर्क रखे गए, जबकि माता रुक्मिणी देवी की वंशज नीतू चौहान की ओर से रिज्वाइंडर एफीडेविट दाखिल किया गया। अगली तारीख 12 दिसंबर — अदालत तय करेगी केस के बिंदु न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की…

Read More

बरी हुए, अखिलेश ने गले लगाया — आजम बोले, रिश्ता राजनीति से नहीं दिल से

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज छह साल पुराने मानहानि केस में आजम खान को आखिरकार राहत मिल गई। MP-MLA कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए पूर्व मंत्री को सभी आरोपों से बरी कर दिया। यह वही मामला था जो 2019 में एक टीवी चैनल पर दिए बयान के चलते दर्ज हुआ था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं, इसलिए केस खत्म किया जाता है। 2019 का मामला, 2025 में फैसला — आजम के लिए राहत का…

Read More

चुनाव से पहले नोटों का रेल-यात्रा! वैशाली एक्सप्रेस से पकड़े गए एक करोड़

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात जीआरपी को बड़ी सफलता मिली, जब नियमित चेकिंग के दौरान वैशाली एक्सप्रेस से एक युवक पकड़ा गया — और उसके बैग से निकल आए नोटों के बंडल पर बंडल! गिनती हुई तो रकम निकली करीब ₹1 करोड़। जीआरपी के मुताबिक, यह रकम बिहार के मोकामा पहुंचाई जानी थी, जहां चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। कौन है यह कैश-करियर युवक? युवक ने खुद को मुकुंद माधव, निवासी मोकामा, जिला पटना बताया। पूछने पर उसने कहा — “मैं किसी परिचित के कहने पर नकदी लेकर…

Read More

इंडिया के खिलाफ पाक टीम रीसेट! 15 में 12 नए चेहरे, तीन पुराने बचे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट 2025 के लिए पाकिस्तान शाहीन्स की नई टीम का ऐलान कर दिया है — और इस बार वाकई “नई” टीम है! पूरा स्क्वॉड बदल दिया गया है, सिर्फ 3 पुराने खिलाड़ी ही बचे हैं — मुहम्मद इरफान खान, सूफियान मुकीम और अहमद दानियाल। कप्तानी सौंपी गई है इरफान खान को, जिनके ऊपर अब यह जिम्मेदारी होगी कि वह इस नई टीम को टूर्नामेंट में उड़ान भराएं — या फिर “नए पंख” टूर्नामेंट की गर्मी में झुलस जाएं! नए चेहरे, नया…

Read More

500 में 1800 करोड़ की डील! महाराष्ट्र में ‘जमीन स्कैम’ की हिलाने वाली कहानी

महाराष्ट्र की सत्ता में बैठे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और उनकी कंपनी पर जमीन घोटाले के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे के बोपोडी इलाके में सरकारी कृषि विभाग की एक कीमती जमीन को जाली दस्तावेज़ों के ज़रिए ट्रांसफर किया गया। यानी खेल बड़ा था — कीमत 1800 करोड़, सौदा मात्र 300 करोड़ में, और सबसे दिलचस्प बात — स्टांप ड्यूटी सिर्फ ₹500! अब आप सोचिए — इतनी बड़ी डील में चाय के पैसे जितना टैक्स! मुख्यमंत्री फडणवीस बोले –…

Read More

“फरहाना ने कहा- ‘तुम औरत हो!’ गौरव बोले- ‘सीजन मेरे नाम से जाना जाएगा!’

सलमान खान के ‘Bigg Boss 19’ में ड्रामा, तकरार और तमाशा — सब कुछ फुल वॉल्यूम पर है। लेटेस्ट एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क ने घरवालों की दोस्ती, दुश्मनी और ego level सब उजागर कर दिया। इस बार टास्क के अंत में अमाल मलिक घर के नए कैप्टन बन गए, लेकिन इस बीच फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना ने ऐसा ‘वर्बल बैटल’ दिया किबिग बॉस का घर मिनी वॉरज़ोन बन गया! “टीवी के स्टार… औरत हो औरत!” – फरहाना का तंज जब शहबाज़ बदेशा ने फरहाना को कैप्टेंसी रेस से बाहर किया,…

Read More

वंदे मातरम: मोदी- लक्ष्य असंभव नहीं, कांग्रेस बोली- RSS ने कभी गाया ही नहीं

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जब पूरा स्टेडियम “वंदे मातरम” से गूंज उठा, तो पीएम मोदी खुद भी सुर में सुर मिलाते दिखे। इस मौके पर उन्होंने 150वीं वर्षगांठ पर स्मारक स्टैम्प और सिक्का जारी किया और कहा – “वंदे मातरम एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक सपना है। ऐसा कोई संकल्प नहीं जो हम भारतीय पूरा न कर सकें।” ये कार्यक्रम अब सिर्फ एक दिन का नहीं — बल्कि 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक देशभर में सालभर का सेलिब्रेशन रहेगा। वंदे मातरम की…

Read More

“Vande Mataram Controversy – 150 साल बाद भी विवाद ज़िंदा!”

भारत का राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” 150 साल का हो गया — देशभर में कार्यक्रम हुए, पीएम मोदी ने स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया, लेकिन मुंबई में इस गौरवमयी अवसर पर राजनीति का पुराना राग फिर बज उठा है। अबू आजमी का बयान – “वंदे मातरम नहीं बोलेंगे मुसलमान” समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा — “कोई मुझसे वंदे मातरम नहीं बुलवा सकता। मुसलमान सूरज या जमीन की पूजा नहीं करता, इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत होती है।” उन्होंने यह भी कहा कि “जैसे आप…

Read More