गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को गोरखपुर के चौरी चौरा में नवनिर्मित ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। 59.44 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान चौरी चौरा स्थित बलिदानी स्मारक पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और वहां आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे चौरी चौरा पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक क्षेत्र में रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन, सेतु निगम,…
Read MoreBlog
IND vs NZ 2nd T20I: ईशान किशन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री लगभग तय! अभिषेक के साथ कौन करेगा ओपनिंग, संजू सैमसन की बदलेगी पोजीशन?
क्राइस्टचर्च: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। पहले मैच में 226 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरे टी20 से पहले ईशान किशन के चोट के कारण बाहर होने से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, अगर 15 वर्षीय वैभव को टीम में शामिल किया जाता है, तो सबसे बड़ा सवाल उनकी…
Read MoreNZA vs INDA: न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, महज 113 रन पर सिमटी टीम; यश राठौर ने अकेले संभाला मोर्चा
लिंकन: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन इंडिया ए की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी महज 113 रन पर सिमट गई। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हालांकि, यश राठौर ने 44 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जवाब में न्यूजीलैंड ए ने चाय तक बिना कोई…
Read Moreदिवाली से पहले कांग्रेस की महारैली पर व्यापारियों की चिंता, राहुल गांधी से रैली टालने की अपील; ₹10 हजार करोड़ के कारोबार पर मंडराया नुकसान का खतरा
नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित इंडिया ब्लॉक की महारैली को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है। व्यापारियों और उद्यमियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर रैली दिवाली के बाद कराने की अपील की है। संगठन का कहना है कि त्योहारी खरीदारी के अहम दौर में रैली के कारण यातायात प्रभावित हुआ, रास्ते बंद किए गए और बाजारों तक ग्राहकों की पहुंच बाधित हुई, तो दिल्ली के कारोबार को बड़ा…
Read MoreWeather Alert: दिल्ली-UP समेत 19 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में बढ़ा खतरा; मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह
नई दिल्ली: मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, आंधी और वज्रपात की आशंका जताई है। पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह बताए जा रहे हैं। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मछुआरों के लिए…
Read Moreसंयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: आखिर 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें 1945 का इतिहास, 6 प्रमुख अंग और भारत की अहम भूमिका
नई दिल्ली: दुनिया में शांति कायम रखने, देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय विवादों का समाधान खोजने के उद्देश्य से स्थापित संयुक्त राष्ट्र का आज वैश्विक व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है। हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर लागू हुआ था और इस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने आधिकारिक रूप से काम करना शुरू किया था। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्य देश हैं। अंतरराष्ट्रीय शांति, मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे मुद्दों पर काम करने वाला…
Read Moreहाइड्रोजन या LNG ट्रेन, कौन कितनी अलग? एक से शून्य टेलपाइप उत्सर्जन, दूसरी से हर साल ₹25 लाख की बचत; जानिए दोनों की तकनीक
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल की दिशा में हाइड्रोजन और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) से चलने वाली ट्रेनों पर काम कर रहा है। दोनों का मकसद रेल परिचालन में डीजल पर निर्भरता और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को कम करना है, लेकिन इनकी तकनीक और उपयोग अलग-अलग हैं। हाइड्रोजन ट्रेन ईंधन सेल के जरिए बिजली बनाकर चलती है, जबकि LNG ट्रेन में डीजल के साथ प्राकृतिक गैस का इस्तेमाल किया जाता है। एक ओर हाइड्रोजन ट्रेन से सीधे निकास के स्तर पर कार्बन उत्सर्जन नहीं होता,…
Read More35 मामलों में सुना चुके हैं फांसी की सजा, अब फैमिली कोर्ट में हुई तैनाती; ADJ रवि दिवाकर फिर चर्चा में
मुजफ्फरनगर: अपने 17 साल के न्यायिक करियर में 35 मामलों में मृत्युदंड की सजा सुना चुके अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर एक बार फिर चर्चा में हैं। मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट में तैनात रहे दिवाकर को अब फैमिली कोर्ट में अपर प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। वह जिले में ही अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। मुजफ्फरनगर में पिछले पांच महीनों के दौरान वह 10 मामलों में 23 दोषियों को फांसी की सजा सुना चुके हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में तीन न्यायिक अधिकारियों की…
Read MoreWhatsApp यूजर्स सावधान! 1 जनवरी 2027 से सिम के बिना नहीं चलेगा अकाउंट, बचने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
नई दिल्ली: 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे संदेश भेजने वाले ऐप्स के इस्तेमाल को लेकर सिम बाइंडिंग का नियम लागू होने की बात कही जा रही है। इसके तहत जिस मोबाइल नंबर से आप व्हाट्सऐप चलाते हैं, उसका सिम उसी फोन में होना जरूरी होगा। अगर आप भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल किसी दूसरे फोन में करते हैं और संबंधित सिम किसी अन्य डिवाइस में लगा है, तो आपको अपना तरीका बदलना पड़ सकता है। हालांकि, अकाउंट बंद होने की स्थिति से बचने के लिए तीन विकल्प बताए…
Read Moreजनपद में इलाहाबाद-झाॅसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न होने पर सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
** सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक निर्वाचन ने के दौरान किया अनेक बूथों का निरीक्षण ** बूथ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था एवं मतदाताओं से किया संवाद ** सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने शांतिपूर्ण,स्वच्छता के साथ मतदान करने पर मतदाताओं के प्रति जताया आभार झांसी।झांसी-इलाहाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया जनपद झांसी के मतदान केंद्रों पर प्रातः 08:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मतदान प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार…
Read More