उन्नाव । 164 मोहान विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदया,उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी,हसनगंज, उन्नाव को सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से अतिवृष्टि एवं सई नदी की बाढ़ से 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी फसल क्षति पर किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई । विकासखंड औरास, हसनगंज एवं नवाबगंज के औरास, नगर पंचायत औरास,नई बस्ती,मिर्जापुर,अजिगांव, गहाखेड़ा,सैदापुर,पनापुर,हसनगंज के रसूलपुर,बकिया, सलेमपुर,चिलौला,भगवंत खेड़ा,ऊंचगांव,चिरियारी, फरीदीपुर,रफीगढ़ी,छरेहरा, बीचपरी,निदेंमऊ,मरहा, मोहनगंज,हसनगंज, रानीखेड़ा खालसा,नसरतपुर जंगलेमऊ,नगर पंचायत मोहान,भोगला,हसनतगंज, शेषपुर…
Read MoreBlog
स्कूल से लौट रहे छह बच्चों को कुत्ते ने काटा
उन्नाव। मौरांवा के हिलौली गांव में शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रहे छह बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से कुत्ते को भगाया। परिजनो ने बच्चों को पीएचसी ले गए, जहां उपचार के साथ एंटी रेबीज के टीके लगाए गए। घायलों में मान्या (3), काव्या (4), चकोर (5), रियांश (5), रिषभ (5) और अंकुश (14) शामिल हैं। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
Read Moreयूपी में सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, 180 सीटों की लिस्ट पर अखिलेश को ऐतराज! आखिर कहां फंस रही है गठबंधन की बात?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान सामने आ रही है। कांग्रेस की ओर से 180 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताए जाने की खबरों के बीच सपा ने उससे जिताऊ उम्मीदवारों की सूची मांगी है। हालांकि, कांग्रेस इस तरह उम्मीदवारों के नाम साझा करने को तैयार नहीं बताई जा रही है। ऐसे में दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनाने की चुनौती बढ़ती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा…
Read MoreUP PET 2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, आगरा से गोरखपुर और लखनऊ तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें तारीख और टाइमिंग
लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई रूटों पर परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के मद्देनजर आगरा, कानपुर, मथुरा, लखनऊ, बलिया, बरेली और गोरखपुर समेत कई शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है। संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जरूरत पड़ने पर संचालन के लिए 10 अतिरिक्त रैक भी आरक्षित रखे हैं। आगरा और मथुरा से इन…
Read Moreशिवा की मौत हत्या या आत्महत्या? क्राइम सीन दोहराकर सच तलाशेगी लखनऊ पुलिस, फोरेंसिक जांच से जुटाए जाएंगे सबूत
लखनऊ: कारोबारी शिवा की मौत के मामले में हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अब घटनास्थल का दोबारा दृश्य तैयार करेगी। क्राइम सीन रीक्रिएशन के जरिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे, ताकि पीड़ित पक्ष और आरोपियों के बयानों की तस्दीक की जा सके। इस प्रक्रिया में फोरेंसिक और मेडिकोलीगल विशेषज्ञों के साथ शिवा की मां रंजना शर्मा भी मौजूद रहेंगी। पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय इस संबंध में विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पत्र जारी कराने की प्रक्रिया में हैं। आरोपियों ने पूछताछ में आत्महत्या की बात…
Read More‘भाजपा किसी की सगी नहीं’, शिक्षक MLC चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर आकाश अग्रवाल के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव
लखनऊ: शिक्षक एमएलसी चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। चुनाव में कथित अनियमितताओं की शिकायत लेकर कमिश्नरी पहुंचे आकाश अग्रवाल भावुक हो गए और रो पड़े। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके समर्थन में बयान जारी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने अग्रवाल समाज को लेकर कही यह बात अखिलेश यादव ने 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स…
Read MoreRamayana Part 2: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के दूसरे भाग के लिए बढ़ेगा इंतजार, दिवाली 2027 की जगह 2028 में रिलीज की चर्चा; क्या है वजह?
नई दिल्ली: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के दूसरे भाग को लेकर रिलीज की तारीख आगे बढ़ने की खबर सामने आई है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही इस महागाथा का दूसरा हिस्सा पहले दिवाली 2027 में रिलीज होने की चर्चा थी, लेकिन अब रिपोर्ट्स में इसे दिवाली 2028 तक टाले जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माण और शूटिंग के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत के चलते यह फैसला लिया जा सकता है। हालांकि,…
Read Moreताइवान में टाइफून चांपी का कहर: समुद्र में उठीं विशाल लहरें, एक की मौत और 527 लोग घायल; बिजली-पानी से लेकर उड़ानों तक पर असर
ताइपे: ताइवान में टाइफून चांपी ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार तड़के तूफान के प्रभाव से तेज हवाएं चलीं, भारी बारिश हुई और समुद्र में विशाल लहरें उठीं। लहरों में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 527 लोग घायल हुए हैं। तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हवाई यातायात पर भी असर पड़ा और शनिवार को 242 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। कमजोर पड़ा तूफान, फिर भी तेज हवाओं का असर रिपोर्ट के मुताबिक, टाइफून चांपी अब कमजोर पड़ने के…
Read MoreYouTube का नया Custom Feeds फीचर: बस एक प्रॉम्प्ट लिखें और मनपसंद वीडियो की अलग फीड पाएं, जानें Premium यूजर्स को क्या मिलेगा खास
नई दिल्ली: वीडियो देखने के अनुभव को ज्यादा व्यक्तिगत बनाने के लिए YouTube ने मोबाइल और डेस्कटॉप पर कई नए बदलाव पेश किए हैं। अब यूजर्स अपनी पसंद के वीडियो के बारे में कुछ शब्द लिखकर अलग कस्टम फीड तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने होम टैब का डिजाइन भी बदला है, जहां अलग-अलग तरह के कंटेंट तक पहुंचना आसान होगा। हालांकि, नया Custom Feeds फीचर फिलहाल अमेरिका में चुनिंदा पात्र यूजर्स के लिए अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराया गया है। क्या है YouTube का Custom Feeds…
Read Moreदिन में सोना और रातभर जागना पड़ सकता है भारी! बिगड़ती जैविक घड़ी से नींद ही नहीं, दिल, दिमाग और मेटाबॉलिज्म पर भी खतरा
नई दिल्ली: देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप चलाना, रात की पाली में काम करना और सप्ताहांत में सोने-जागने का समय बदल देना अब आम दिनचर्या का हिस्सा बनता जा रहा है। लेकिन अनियमित जीवनशैली शरीर की प्राकृतिक जैविक घड़ी को प्रभावित कर सकती है। इसका असर केवल नींद तक सीमित नहीं रहता, बल्कि हृदय, मस्तिष्क, पाचन, चयापचय और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय तक सोने-जागने का समय लगातार बदलते रहने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक जीवन और आपसी संबंध भी प्रभावित…
Read More