होर्मुज में अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन, ईरान के क़ेश्म द्वीप पर कई धमाके; तेहरान ने 2 अमेरिकी ड्रोन गिराने का किया दावा

वॉशिंगटन/तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका ने ईरान के क़ेश्म द्वीप पर स्थित कुछ ठिकानों को निशाना बनाकर सीमित रक्षात्मक हमले किए हैं। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ईरानी बल अमेरिकी सैन्य संपत्तियों के खिलाफ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी के जवाब में संबंधित ठिकानों पर कार्रवाई की गई। अमेरिकी अधिकारियों ने इस सैन्य कार्रवाई को सीमित बताते हुए स्पष्ट किया कि इसे बड़े पैमाने पर युद्ध दोबारा…

Read More

ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें; ट्रंप का बड़ा दावा, पश्चिम एशिया में 9 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा और युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतों में गिरावट शुरू हो जाएगी। ट्रंप ने एक सभा को संबोधित करते हुए डेमोक्रेट्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स ने महंगाई के लिए ‘एफोर्डेबिलिटी’ शब्द गढ़ा और इतिहास की सबसे खराब महंगाई पैदा की।…

Read More

ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बीच ईरान-अमेरिका में 3 घंटे बातचीत, क्या तनाव के बीच बन रही है समझौते की राह?

न्यूयॉर्क: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों के अधिकारियों ने न्यूयॉर्क में करीब तीन घंटे तक अहम बातचीत की है। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता नहीं होने पर बेहद कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बैठक के बाद ट्रंप ने इसे ‘बहुत अच्छी’ बताया और कहा कि दोनों पक्षों के बीच जल्द एक और बैठक हो सकती है। मध्यस्थों के जरिए हुई लंबी बातचीत अमेरिका की ओर से ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और…

Read More

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील के बिना भी संघर्ष खत्म कर सकते हैं ट्रंप, ईरान ने रख दीं कड़ी शर्तें

वॉशिंगटन: ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परमाणु समझौते के बजाय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात बहाल कराने को प्राथमिकता दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने करीबी अधिकारियों को संकेत दिया है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही पूरी तरह बहाल कर देता है, तो अमेरिका परमाणु समझौते के बिना भी संघर्ष खत्म करने का रास्ता तलाश सकता है। हालांकि, ईरान ने जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए कई ऐसी शर्तें रखी हैं, जिनके चलते…

Read More