ईरान पर फिर हमले की तैयारी में इजरायल? नेतन्याहू की सख्त चेतावनी, बोले- ‘विनाशकारी हथियार बनाने से बाज नहीं आ रहा तेहरान’

तेल अवीव: इजरायल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया है कि ईरान दोबारा परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईरानी शासन ने अपने पिछले अनुभवों से कोई सबक नहीं सीखा है। दक्षिणी इजरायल स्थित बहाद-1 सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में सेना के कैडेट्स के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी और इस खतरे को स्थायी रूप से समाप्त करने की बात कही।…

Read More

ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें; ट्रंप का बड़ा दावा, पश्चिम एशिया में 9 हजार अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा और युद्ध समाप्त होते ही तेल की कीमतों में गिरावट शुरू हो जाएगी। ट्रंप ने एक सभा को संबोधित करते हुए डेमोक्रेट्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेट्स ने महंगाई के लिए ‘एफोर्डेबिलिटी’ शब्द गढ़ा और इतिहास की सबसे खराब महंगाई पैदा की।…

Read More

Iran-US Talks: ‘वक्त लगेगा, लेकिन नतीजा हमारे पक्ष में होगा’, ईरान पर बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और बातचीत के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ वार्ता अभी जटिल दौर में है, लेकिन अमेरिका को भरोसा है कि इसका अंतिम परिणाम उसके पक्ष में रहेगा। वांस ने यह भी दोहराया कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देगा। बातचीत में लगेगा समय, जल्दबाजी ठीक नहीं फॉक्स न्यूज से बातचीत में जेडी वांस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता आसान नहीं है और…

Read More

क्या चीन भी नहीं चाहता कि ईरान के पास हो परमाणु बम? ट्रंप ने जिनपिंग को लेकर किया बड़ा दावा

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन यात्रा से लौटने के बाद बड़ा दावा करते हुए कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी नहीं चाहते कि ईरान के पास परमाणु हथियार हों। ट्रंप के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हुई बंद कमरे की बातचीत में इस मुद्दे पर सहमति बनी कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु बम बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। चीन से रवाना होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह दावा किया। उन्होंने कहा कि…

Read More