बेसमेंट में खुदाई बनी दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे की वजह? पिलर खिसकने से भरभराकर गिरी इमारत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव अभियान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इमारत में निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था और शुरुआती जानकारी में बेसमेंट में खुदाई के दौरान एक पिलर खिसकने की बात सामने आई है। इसके बाद पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है। बेसमेंट…

Read More

दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा, 5 मंजिला इमारत ढहने से 6 की मौत; 11 लोगों का रेस्क्यू, CCTV फुटेज आया सामने

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए पांच मंजिला इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इमारत गिरते ही मौके पर धूल का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने अभियान चलाकर 11 लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, कुछ और लोगों…

Read More

जालौन में डकैती के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली; 3 गिरफ्तार, 2 फरार

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ई-रिक्शा में सवार होकर…

Read More

बागपत में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी; 6 की मौत, करीब 30 घायल

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव कट के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राजस्थान से बदायूं जा रहे थे श्रद्धालु जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में सवार श्रद्धालु राजस्थान से जनपद…

Read More

चेन्नई में TVK नेता की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या, 6 लोगों के गैंग ने धारदार हथियारों से किया हमला

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हाल ही में TVK में शामिल हुए कन्नन की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। शनिवार रात वन्ननदुरई इलाके में छह लोगों के एक गैंग ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में कन्नन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दफ्तर जाते समय घेरकर किया हमला पुलिस के मुताबिक, कन्नन घर से निकलकर रामास्वामी एवेन्यू स्थित अपने दफ्तर की ओर जा…

Read More

गोदावरी नदी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने लगाई छलांग, पति और 2 बच्चों की मौत; मछुआरों ने महिला को बचाया

चिंचिनाडा: आंध्र प्रदेश के चिंचिनाडा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने पुल के ऊपर से गोदावरी नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में पति और उनके दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि 42 वर्षीय महिला को स्थानीय मछुआरों ने किसी तरह सुरक्षित बचा लिया। सर्च अभियान में मिले तीन शव पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रविवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान नदी से तीन शव बरामद किए गए। वहीं स्थानीय मछुआरों ने एक महिला को…

Read More

सिद्धारमैया की बड़ी मांग, दलित-पिछड़े और अल्पसंख्यकों के लिए 75% आरक्षण की वकालत; जाति जनगणना लागू करने पर जोर

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दलितों, पिछड़े समुदायों और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने की मांग की है। उन्होंने जाति जनगणना लागू करने पर भी जोर देते हुए कहा कि आबादी के आधार पर सभी समुदायों को समान अवसर मिलने के बाद ही बराबरी वाला समाज बनाया जा सकता है। सिद्धारमैया ने कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग महासंघ के रजत जयंती समारोह में यह बात कही। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान कराए गए जाति सर्वेक्षण की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। उनका कहना है…

Read More

सिगरेट नहीं देने पर 62 साल के मजदूर की हत्या, नशे में धुत चार युवकों ने डंडे और साइकिल से किया हमला

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नोलांबुर इलाके में मामूली विवाद के बाद 62 वर्षीय प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि नशे में धुत चार युवकों ने सिगरेट देने से इनकार करने पर मजदूर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पास में खड़ी साइकिल भी उठाकर उनके सिर पर मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल का रहने वाला था मजदूर…

Read More

सुभद्रा योजना के पैसों पर पति-पत्नी में विवाद, शराब के लिए रकम नहीं मिली तो पत्नी की हत्या का आरोप

जगतसिंहपुर: ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में सुभद्रा योजना के पैसों को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति अपनी पत्नी से योजना के तहत मिले पैसे मांग रहा था और इन पैसों से शराब खरीदना चाहता था। पत्नी के पैसे देने से इनकार करने के बाद विवाद बढ़ गया और पति ने कथित तौर पर उस पर भाले से हमला कर दिया। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पैसों को…

Read More

आज कहां-कहां बरसेंगे बादल? दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के कारण नदियों का…

Read More