राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT का शिकंजा और कसा! चंपत राय से फिर हो सकती है पूछताछ, कई बयानों का होगा मिलान

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज होती जा रही है। विशेष जांच दल (SIT) अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से दोबारा पूछताछ कर सकता है। यह संभावना ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के हालिया बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रस्ट से जुड़े अनिल मिश्रा और गोपाल राव से करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई। दोनों ने जांच अधिकारियों को बताया कि उन्हें चढ़ावे में कथित चोरी की जानकारी…

Read More

गोंडा में मौत बनकर पलटा सरिया लदा ट्रक, खेत में काम कर रहे 3 मजदूरों को कुचला; दो सगे भाइयों की भी गई जान

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गोंडा-बेलसर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के वक्त खेत में काम कर रहे तीन मजदूर ट्रक की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के कंसापुर और विरसिंहपुर गांव के बीच…

Read More

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी! 21वीं मंजिल पर भड़की आग, दो फ्लैट चपेट में

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से रविवार सुबह एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई, जहां सेक्टर-119 स्थित एक हाईराइज आवासीय सोसाइटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसपास के फ्लैटों में भी धुआं और लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर बने एक फ्लैट में लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी,…

Read More

अयोध्या में आज धर्म, संस्कृति और विकास का महाकुंभ! CM योगी करेंगे कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या शुक्रवार को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों के संगम की साक्षी बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में जैन समाज का प्रतिष्ठित पंचकल्याणक महोत्सव, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत महंत नृत्य गोपालदास का जन्मोत्सव समारोह, रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन और नगर निगम की विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ प्रमुख रूप से शामिल हैं। जैन पंचकल्याणक…

Read More

NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! बस किराए में 50% छूट का ऐलान, मुहर्रम पर हथियारों और तेज डीजे पर सख्त रोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नीट परीक्षा, मुहर्रम और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, परीक्षा की पारदर्शिता और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। NEET परीक्षार्थियों को मिलेगा किराए में आधा लाभ प्रदेश के 59 जिलों में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को…

Read More

प्रयागराज में तिहरे हत्याकांड से सनसनी! घर के बाहर मिले खून से लथपथ शव, एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

प्रयागराज: संगम नगरी के यमुनानगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बाहर खून से लथपथ शव मिलने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय श्यामलाल उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी मंजू देवी और श्यामलाल की भाभी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने…

Read More

तबेले में बन रहा था अचार, चारों ओर गंदगी का अंबार! खाद्य विभाग के छापे में बड़ा खुलासा, 34 क्विंटल माल नष्ट

गाजियाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खोड़ा क्षेत्र के आदर्श नगर में संचालित दो अवैध अचार फैक्ट्रियों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को भारी अनियमितताएं मिलीं। फैक्ट्रियों में साफ-सफाई के मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी और बेहद गंदे माहौल में अचार तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जो सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई, वह यह थी कि एक फैक्ट्री कथित तौर पर दिल्ली पुलिस के एक…

Read More

लखनऊ में बिजली व्यवस्था बेपटरी! कहीं 20 तो कहीं 27 घंटे तक गुल रही सप्लाई, भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लाखों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं 20 घंटे तो कहीं 27 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग उमस और गर्मी में बेहाल रहे। हालात ऐसे हो गए कि इन्वर्टर जवाब दे गए और कई इलाकों में पानी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया। सोमवार को महानगर क्षेत्र में शालीमार गेलेंट की 33 केवी लाइन में…

Read More

यूपी के सभी 75 जिलों में 7 जून तक चलेगा विशेष अभियान, महिला दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा सम्मान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्व दुग्ध दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान राज्य के सभी 75 जिलों में 7 जून तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत गोशालाओं में स्वच्छता, पशु कल्याण, गोसंवर्धन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित भी किया जाएगा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान को व्यापक…

Read More

जनगणना में लापरवाही पर सख्ती, गाजियाबाद में 21 कर्मियों पर FIR; ड्यूटी से गायब 200 से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी

गाजियाबाद: जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ गाजियाबाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम ने जनगणना ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में 21 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, जिला प्रशासन ने ऐसे 200 से अधिक कर्मचारियों की सूची तैयार की है जो एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। 10 हजार से अधिक प्रगणकों की हुई तैनाती जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए जिले में कुल 10,018 प्रगणकों और सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई…

Read More