बागपत: खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक अग्निकांड में 38 साल की स्वाति जैन और उनकी 6 साल की बेटी अनन्या जैन की मौत हो गई। दुकान के ऊपर बने मकान में अचानक आग लगने के बाद कुछ ही देर में पूरा घर लपटों और धुएं से घिर गया। परिवार को बचाने की कोशिश में स्वाति का बेटा अंकुर जैन भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुकान के ऊपर बने मकान में अचानक भड़की आग बताया जा रहा है कि व्यापारी…
Read MoreTag: Fire Accident News
बैंकॉक पब अग्निकांड: धुएं ने छीनी 27 जिंदगियां, बाथरूम के पास फंसे लोग; हादसे की पूरी कहानी
बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अधिकांश लोगों की जान आग की लपटों से नहीं बल्कि धुएं में दम घुटने के कारण गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान कई घंटों तक जारी रहा। यह हादसा सोई लाट फ्राओ 1 रोड के पास स्थित ‘ना लाडप्राओ’ भोजनालय एवं पब में हुआ। घटना के समय परिसर में बड़ी संख्या…
Read Moreमेट्रो स्टेशन के नीचे धू-धू कर जली केरल परिवहन की बस! बेंगलुरु में मची अफरातफरी, वीडियो आया सामने
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना ज्ञान भारती मेट्रो स्टेशन के नीचे हुई, जहां देखते ही देखते बस आग की लपटों से घिर गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले बस के इंजन वाले हिस्से में लगी। कुछ ही पलों में लपटों ने बस के अगले हिस्से और अंदर के…
Read Moreनोएडा की हाईराइज सोसाइटी में AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी! 21वीं मंजिल पर भड़की आग, दो फ्लैट चपेट में
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से रविवार सुबह एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई, जहां सेक्टर-119 स्थित एक हाईराइज आवासीय सोसाइटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसपास के फ्लैटों में भी धुआं और लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर बने एक फ्लैट में लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी,…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड पर शशि थरूर का बड़ा बयान, बोले- सुरक्षा नियमों की अनदेखी बन रही जानलेवा हादसों की वजह
जम्मू: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दर्दनाक घटना को सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम बताते हुए कहा कि देशभर में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके। श्रीनगर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान शशि थरूर ने कहा कि लखनऊ में हुई घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के…
Read More