गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित बुदाना गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। बुधवार देर रात एक बेटे ने कथित तौर पर अपने ही पिता की पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 150 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा…
Read MoreDay: July 16, 2026
Gorakhpur News: दूसरी जाति में प्रेम विवाह के दो महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत, नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में मिला शव
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक संविदाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बेतियाहाता इलाके में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के अंदर चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी 21 वर्षीय मुकेश पासवान के रूप में हुई है। वह नगर निगम में आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कूड़ा वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।…
Read MoreNoida News: सेक्टर-63 में बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटा, 5 लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित छिजारसी कॉलोनी में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। करंट लगने से एक स्कूटी में भी आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्कूटी सवारों पर गिरा हाईटेंशन तार प्रारंभिक जानकारी के…
Read MoreIran-US Tensions: ईरान ने अमेरिका से बातचीत से किया इनकार, बोला- अभी पूरी प्राथमिकता देश की सुरक्षा और रक्षा
तेहरान: ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी स्तर की बातचीत दोबारा शुरू करने की उसकी कोई योजना नहीं है। ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि मौजूदा समय में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देश की सुरक्षा और रक्षा सुनिश्चित करना है। यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बातचीत की फिलहाल कोई योजना नहीं ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगई ने कहा कि जब तक अमेरिका 17 जून…
Read MoreUS Hate Crime: ‘क्या तुम मुस्लिम हो?’ पूछकर भारतीय युवक पर चाकू से हमला, अमेरिका के मॉल में वारदात से सनसनी
यूटा: अमेरिका के यूटा राज्य में भारतीय मूल के एक मुस्लिम युवक पर कथित तौर पर धर्म पूछने के बाद चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले युवक से पूछा, “क्या तुम मुस्लिम हो?” और जवाब मिलने के बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शॉपिंग मॉल में हुई वारदात जानकारी…
Read MoreHormuz Crisis: होर्मुज में बढ़ा अमेरिका-ईरान टकराव, नाकाबंदी, हवाई हमलों और चेतावनियों के बीच गहराया संकट
दुबई: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। जहाजों की आवाजाही को लेकर बढ़े विवाद के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ दोबारा नौसैनिक नाकाबंदी लागू करने के साथ अपने हवाई अभियान को भी तेज कर दिया है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मध्य पूर्व से ऊर्जा निर्यात प्रभावित होने की आशंका जताई है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका ने कई सैन्य ठिकानों पर किए…
Read More‘हैवान’ से अक्षय-सैफ का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, 17 साल बाद साथ दिखे दोनों सितारे, रिलीज डेट भी हुई तय
मुंबई: कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अक्षय कुमार अब एक अलग अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ से अक्षय कुमार और सैफ अली खान का पहला कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिया गया है। दोनों कलाकारों का इंटेंस लुक सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज…
Read Moreखाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक कर सकती है कमाल! गैस, पेट फूलने और पाचन संबंधी दिक्कतों में मिल सकता है फायदा
नई दिल्ली: भोजन के बाद कुछ देर टहलने की आदत न केवल पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती है, बल्कि गैस, पेट फूलने और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी उपयोगी मानी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, रात के खाने के बाद की गई हल्की वॉक आंतों की कार्यप्रणाली को सक्रिय करने और संपूर्ण पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है। खाने के बाद टहलना क्यों है फायदेमंद? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी के अनुसार, रात के भोजन के बाद कुछ देर…
Read MoreMonsoon Health Tips: मानसून में महिलाओं में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा? जानिए शुरुआती लक्षण और बचाव के आसान उपाय
नई दिल्ली: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इसके साथ कई तरह के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर महिलाओं में इस दौरान यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, नमी, व्यक्तिगत स्वच्छता में लापरवाही और कुछ दैनिक आदतें इस संक्रमण का जोखिम बढ़ा सकती हैं। समय रहते लक्षणों की पहचान और सही बचाव अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। मानसून में UTI का खतरा क्यों बढ़ जाता है? विशेषज्ञों के मुताबिक,…
Read MoreDelimitation Bill: 360 के जादुई आंकड़े से सिर्फ 6 वोट दूर NDA! क्या मानसून सत्र में पास होगा परिसीमन विधेयक?
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र से पहले डीलिमिटेशन (परिसीमन) विधेयक को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पिछले संसद सत्र में केंद्र सरकार दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं कर पाने के कारण इस संवैधानिक संशोधन विधेयक को पारित नहीं करा सकी थी। अब बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच एक बार फिर इस विधेयक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि सरकार इसे दोबारा सदन में ला सकती है। पिछली बार 54 वोट से पीछे रह गई थी सरकार लोकसभा में…
Read More