कन्नौज में डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में भिड़ंत, कोतवाल बोले- इस्तीफा दे दूंगा, एडीएम ने जोड़े हाथ

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच जमकर विवाद हो गया। शहर के अंदर डीजे ले जाने पर पुलिस की आपत्ति के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में झड़प के साथ धक्का-मुक्की हुई। नाराज कांवड़िए सड़क पर बैठकर धरने पर उतर गए। हालात बिगड़ते देख प्रशासन के अधिकारियों ने हाथ जोड़कर कांवड़ियों से माफी मांगी। वहीं, कोतवाल जितेंद्र ने कांवड़ियों के सामने इस्तीफा देने तक की बात कह दी। इसके बाद कांवड़ियों ने अपना विरोध खत्म कर दिया। करीब…

Read More

कांवड़ियों की यात्रा सम्मानपूर्ण हो, इसके लिए यूपी सरकार कृतसंकल्पित: सीएम योगी; बोले- कांवड़ यात्रा को बनाएं सेवा का उत्सव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेशवासियों के नाम अपनी पाती जारी की है। इसमें उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर शिवभक्त की यात्रा सम्मानपूर्ण ढंग से पूरी हो, इसके लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्पित है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाने, प्लास्टिक मुक्त जीवन का संकल्प लेने और यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस या विद्यालय वाहन को प्राथमिकता देने की अपील भी की। कांवड़ यात्रा को बताया समरसता का महापर्व मुख्यमंत्री…

Read More

कांवड़ यात्रा के लिए गाजियाबाद में बड़ा ट्रैफिक अलर्ट! आज रात से भारी वाहनों की नो-एंट्री, 5 अगस्त से बसों के रूट भी बदलेंगे

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव लागू किए जा रहे हैं। प्रशासन ने बुधवार रात से शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं 5 अगस्त से 12 अगस्त तक बसों समेत कई अन्य वाहनों के संचालन के लिए भी नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या डायवर्ट की जाएगी। आज रात से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद यातायात व्यवस्था के तहत दिल्ली की ओर से गाजियाबाद…

Read More

हरिद्वार जाने वाली कांवड़ यात्रा पर सख्ती, 12 फीट से ऊंचे डीजे की एंट्री बंद; यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर लगा लोहे का गेट

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी-हरियाणा सीमा पर 12 फीट ऊंचा और 10 फीट चौड़ा लोहे का गेट लगाया गया है। इस गेट से अधिक ऊंचाई या चौड़ाई वाले डीजे और कांवड़ वाहन हरिद्वार की ओर नहीं जा सकेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों से बड़े डीजे के साथ यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीमा पर कड़ी निगरानी, नियमों का होगा सख्ती से पालन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि…

Read More

सीएम योगी का शामली से विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- ‘सपा-कांग्रेस जिन्ना के उपासक’, कैराना को 617 करोड़ की विकास सौगात

शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली जनपद के दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस क्षेत्र की डेमोग्राफी बदलने का प्रयास कर रहे थे, वे वास्तव में जिन्ना के उपासक हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार किसानों, विकास और सुशासन के लिए समर्पित है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों के कारण क्षेत्र को पलायन और अपराध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।…

Read More

Kanwar Yatra 2026: बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, 13 मुख्य और 59 सहायक मार्ग तय, 1574 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

बुलंदशहर: श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है। इसे देखते हुए बुलंदशहर पुलिस ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं। इस बार जिले में 13 प्रमुख कांवड़ मार्ग और 59 सहायक कांवड़ मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इन सभी मार्गों की कुल लंबाई 1017 किलोमीटर होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कांवड़ मार्गों, शिवालयों, मंदिरों और गंगा स्नान घाटों पर 1574 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। श्रावण मास के दौरान जिले की सातों तहसीलों से बड़ी संख्या में…

Read More