हरिद्वार: चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला स्थित सप्त सरोवर क्षेत्र में लालमाता मंदिर के सामने एक चाय की दुकान से बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अल्मोड़ा में रहने वाले उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली की सप्त ऋषि पुलिस चौकी को सप्त सरोवर रोड स्थित चाय की दुकान में एक व्यक्ति के मृत मिलने की सूचना मिली थी। मौके…
Read MoreTag: Haridwar News
निठारी कांड से सुरेंद्र कोली की मौत तक… 20 साल की कहानी में कैसे अनसुलझे रह गए कई सवाल?
नोएडा: बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में आत्महत्या के बाद एक बार फिर देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में से एक निठारी कांड चर्चा में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद हुई इस घटना ने न केवल पूरे घटनाक्रम को फिर सुर्खियों में ला दिया, बल्कि उन सवालों को भी दोबारा सामने खड़ा कर दिया है, जिनका जवाब अब तक नहीं मिल सका है। सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद खत्म हुई जिंदगी सुरेंद्र कोली को नवंबर 2025 में…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद भी नहीं बदली जिंदगी, सामाजिक बहिष्कार झेल रहे थे सुरेंद्र कोली, किराएदार की पहचान जानकर लोग रह गए हैरान
हरिद्वार: निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट से सबूतों के अभाव में बरी किए जाने के बावजूद सामान्य जीवन नहीं मिल सका। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सामाजिक बहिष्कार के कारण वह हरिद्वार में रहकर अपना जीवन बिता रहे थे। हाल ही में उन्होंने भूपतवाला क्षेत्र में किराए पर चाय का खोखा लेकर काम शुरू किया था, जबकि इससे पहले सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र और देहरादून में भी रोजगार की कोशिश की थी। जिसने दुकान किराए पर दी, उसे नहीं थी असली पहचान की जानकारी…
Read Moreहरिद्वार का ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का वैश्विक केंद्र, सीएम धामी ने दिए 2 साल में मास्टर प्लान पूरा करने के निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से जुड़े प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में संस्थान के भावी स्वरूप और प्रस्तावित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा पर रहेगा विशेष फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल के विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित…
Read Moreहरिद्वार जाने वाली कांवड़ यात्रा पर सख्ती, 12 फीट से ऊंचे डीजे की एंट्री बंद; यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर लगा लोहे का गेट
सहारनपुर: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। यूपी-हरियाणा सीमा पर 12 फीट ऊंचा और 10 फीट चौड़ा लोहे का गेट लगाया गया है। इस गेट से अधिक ऊंचाई या चौड़ाई वाले डीजे और कांवड़ वाहन हरिद्वार की ओर नहीं जा सकेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों से बड़े डीजे के साथ यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीमा पर कड़ी निगरानी, नियमों का होगा सख्ती से पालन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि…
Read Moreहर की पैड़ी की पहचान बनी आवाज हमेशा के लिए खामोश, ‘भंडारा कर दो बाबूजी’ वाले रमाशंकर गुप्ता का निधन
देहरादून: हरिद्वार की हर की पैड़ी पर वर्षों तक श्रद्धालुओं को “भंडारा कर दो बाबूजी…” कहकर भंडारा कराने की अपील करने वाले और सोशल मीडिया पर ‘भंडारा किंग’ के नाम से मशहूर रमाशंकर गुप्ता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद हरिद्वार के स्थानीय व्यापारियों, सेवादारों और उन्हें करीब से जानने वालों में शोक की लहर है। रमाशंकर गुप्ता अपनी खास शैली और भावुक अपील के कारण हर की पैड़ी और शिवसेतु क्षेत्र की पहचान बन चुके थे। उनकी आवाज सुनकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु…
Read Moreकांवड़ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश नाकाम! पंजाब से लाए गए नकली नोटों के साथ 10 गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वार में नकली नोट खपाने की कथित साजिश का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पिछले कुछ दिनों में सामने आए तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक लाख 85 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों का उद्देश्य कांवड़ यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर बाजारों में नकली नोट चलाना था। पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में दो घटनाएं श्यामपुर…
Read Moreउत्तराखंड में मौत बनकर दौड़े वाहन! एक दिन में 4 भीषण सड़क हादसे, मां-बेटे समेत 9 की जान गई, कांग्रेस नेता की भी दर्दनाक मौत
देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार का दिन सड़क हादसों के लिहाज से बेहद भयावह साबित हुआ। राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए चार भीषण सड़क हादसों में मां-बेटे समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हरिद्वार, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में हुए इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा हादसा हरिद्वार जिले के श्यामपुर क्षेत्र में हुआ, जहां कांगड़ी फ्लाईओवर पर रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों…
Read Moreहरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, शराब के नशे में किया था कॉल
देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार से सोमवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और तुरंत जांच शुरू कर दी गई। हरकी पैड़ी पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में इस धमकी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। 112 नंबर पर कॉल कर दी धमकी जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने…
Read Moreमनसा देवी भगदड़: सीएम धामी बोले- मृतकों के परिवार को 2 लाख सहायता
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अफवाह ने श्रद्धालुओं की जान पर बन आई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। करंट की अफवाह और तंग रास्ता बना जानलेवा हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और डीएम मयूर दीक्षित के अनुसार, भगदड़ की वजह एक अफवाह थी — कि मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर इलेक्ट्रिक करंट फैल गया है।सीढ़ियों वाला रास्ता वैसे भी तंग होता है, ऊपर से भीड़ का…
Read More