लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर होने से व्यापक वर्षा का सिलसिला थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में…
Read MoreTag: UP weather update
UP Weather Alert: यूपी में अगले दो दिन मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पश्चिमी जिलों में भारी बरसात के आसार; कई राज्यों के लिए भी चेतावनी
लखनऊ: देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों तक भी पहुंच गया है, जिसके साथ ही पूरे देश में मानसून का विस्तार हो गया है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तराखंड में भी बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी…
Read MoreUP Weather Alert: लखनऊ समेत यूपी के 57 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, IMD ने अगले 48 घंटे के लिए जारी की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ गई हैं, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 57 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक मानसून की सक्रियता सीमित रहेगी, जिसके बाद फिर से बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। निम्न दबाव क्षेत्र का दिख रहा असर मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी…
Read Moreयूपी में मानसून का असर तेज, लखनऊ में रिमझिम बारिश से बदला मौसम; सभी 75 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए कई इलाकों के लिए तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का भी अलर्ट जारी किया है। सुबह हुई रिमझिम बारिश के बाद लखनऊ का मौसम सुहावना हो गया है। आसमान में बादल…
Read Moreमानसून की रफ्तार तेज! यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मानसून उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अनेक क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में भी मानसून जल्द पहुंच सकता है। अनुकूल मौसमी परिस्थितियों के चलते आने वाले…
Read MoreUP Weather Update: यूपी में मानसून की एंट्री तय! 25-26 जून से बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट जारी
कानपुर: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग के संकेतों के मुताबिक 25 या 26 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने के बाद यूपी में भी मौसम बदलने की उम्मीद मजबूत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून ने बिहार के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया। अब यह यूपी की सीमा के…
Read Moreमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार: 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी तेजी से बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों के भीतर मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इन राज्यों में होगी बारिश की गतिविधि मौसम विभाग…
Read MoreUP Weather Alert: बस 24 घंटे और… यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जून से बारिश-आंधी के आसार, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर रखा है। हालांकि अब प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक 11 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। आज भी सताएगी लू, तापमान रहेगा सामान्य से ऊपर मौसम…
Read Moreयूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार! 14 जिलों में तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, कई इलाकों में लू का खतरा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और 10 से अधिक जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने सोमवार को 14 जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में तीव्र लू चलने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। जून…
Read MoreWeather Alert: बिहार में लू का डबल अटैक, बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी; देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज
नई दिल्ली: देशभर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं भीषण लू लोगों को बेहाल कर रही है तो कहीं आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए…
Read More