योगी सरकार का पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस-वन समेत इन विभागों की भर्ती में लिखित और फिजिकल टेस्ट से छूट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में बड़ी राहत का फैसला किया है। अब पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। उन्हें भर्ती प्रक्रिया में केवल मेडिकल परीक्षण कराना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती से जुड़े नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और अधिकतम आयु सीमा…

Read More