सफीपुर (उन्नाव)। उन्नाव-हरदोई मुख्य मार्ग पर गंधा नाला के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उन्नाव की ओर से सवारियां लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।
हादसे में बस में सवार छः लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकालकर सीएचसी सफीपुर पहुंचाया।
