बांगरमऊ,उन्नाव।बेहटा मुजावर थाना अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे मोड़ पर ड्यूटी कर वापस लौटते समय तेज रफ्तार कार ने पी आर वी के हेड कांस्टेबल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से घायल मुख्य आरक्षी को यहां के सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बेहटा मुजावर थाने में तैनात पी आर वी मुख्य आरक्षी अजीत सिंह 40 वर्ष पुत्र रणवीर सिंह शुक्रवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस वे पर शिफ्ट बदलने के बाद बाइक से वापस बांगरमऊ आ रहे थे। तभी रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे मोड़ के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे यहाँ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बेहटा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी हेलमेट लगाए था। जिससे मुख्य आरक्षी की जान बच गई। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
बांगरमऊ,उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे मोड़ पर ड्यूटी कर वापस लौटते समय तेज रफ्तार कार ने पी आर वी के हेड कांस्टेबल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से घायल मुख्य आरक्षी को यहां के सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बेहटा मुजावर थाने में तैनात पी आर वी मुख्य आरक्षी अजीत सिंह 40 वर्ष पुत्र रणवीर सिंह शुक्रवार की सुबह गंगा एक्सप्रेस वे पर शिफ्ट बदलने के बाद बाइक से वापस बांगरमऊ आ रहे थे। तभी रास्ते में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे मोड़ के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे यहाँ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बेहटा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी हेलमेट लगाए था। जिससे मुख्य आरक्षी की जान बच गई। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
