
क्रिकेट के मैदान पर आखिरी ओवर में छक्कों की बारिश करने वाला लड़का… अब फाइलों और फैसलों की दुनिया में भी एंट्री मार चुका है। Rinku Singh अब सिर्फ गेंद को बाउंड्री के पार नहीं भेजेंगे, बल्कि यूपी के खेल सिस्टम में भी नई दिशा तय करेंगे।
ये कहानी सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं है… ये उस सिस्टम की भी है जो अक्सर टैलेंट को पहचानने में देर करता है, लेकिन जब पहचानता है तो हेडलाइन बनती है।
IPL से पहले ‘सरकारी पारी’ की शुरुआत
आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक पहले रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है। उन्हें Regional Sports Officer (RSO) के पद पर नियुक्त किया जा रहा है।
24 मार्च को लखनऊ के लोकभवन में Yogi Adityanath खुद उन्हें नियुक्ति पत्र देंगे। मतलब साफ है… अब रिंकू सिर्फ मैच फिनिश नहीं करेंगे, नीतियों में भी ‘फिनिशिंग टच’ देंगे।
सरकार का मास्टरस्ट्रोक या इमोशनल ड्राइव?
सरकार का यह कदम उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने देश और राज्य का नाम रोशन किया है। लेकिन यहां एक दिलचस्प सवाल भी उठता है… क्या ये सिर्फ सम्मान है? या फिर “स्पोर्ट्स + पॉलिटिक्स” का स्मार्ट ब्रांडिंग गेम?
क्योंकि मैदान पर जो खिलाड़ी “हिट मशीन” है, वह सिस्टम में भी “इम्पैक्ट मशीन” बन सकता है।
KKR के लिए ‘फिनिशर’, UP के लिए ‘फ्यूचर बिल्डर’
Kolkata Knight Riders के लिए खेलते हुए रिंकू सिंह ने खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर साबित किया है। 59 मैच, 1099 रन, Strike Rate: 145+ और वो ऐतिहासिक पल… 5 गेंदों पर 5 छक्के। अब यही एटीट्यूड अगर यूपी के स्पोर्ट्स सिस्टम में आया, तो शायद अगला रिंकू किसी गांव के मैदान से निकलकर सीधे इंटरनेशनल स्टेज पर पहुंचे।

ग्राउंड रिपोर्ट: खिलाड़ी से अफसर बनने का ट्रांजिशन
लखनऊ के स्पोर्ट्स सर्किल में हलचल है। युवा खिलाड़ियों में उत्साह है… लेकिन साथ ही एक हल्की मुस्कान भी। “अब सर, नेट प्रैक्टिस के साथ फाइल प्रैक्टिस भी कराएंगे?” ये मजाक नहीं…ये उस बदलाव का संकेत है जहां खिलाड़ी सिर्फ खेलते नहीं, सिस्टम को भी बदलते हैं।
29 मार्च: असली टेस्ट अभी बाकी है
29 मार्च को Mumbai Indians के खिलाफ वानखेड़े में मुकाबला है। अब सबकी नजरें एक ही सवाल पर हैं… क्या RSO बनने के बाद भी रिंकू वही ‘डेथ ओवर किंग’ रहेंगे? या जिम्मेदारियों का दबाव उनके बल्ले पर भी दिखेगा?
क्रिकेट में तो रिंकू ने आखिरी गेंद पर मैच खत्म किया है…लेकिन सरकारी दफ्तर में फाइलें आखिरी पेज तक पहुंचते-पहुंचते “टेस्ट मैच” बन जाती हैं, अगर रिंकू यहां भी T20 स्पीड ले आए, तो यूपी का स्पोर्ट्स सिस्टम पहली बार “पावरप्ले मोड” में दिख सकता है।
यह सिर्फ एक नियुक्ति नहीं… यह एक मैसेज है कि अब खिलाड़ी सिर्फ तालियां नहीं, नीतियां भी बनाएंगे।
ट्रंप- ‘बात हो गई’, ईरान गरजा—‘झूठ है सब!’ जंग के बीच सच कौन छुपा रहा?
