फ्रॉड करने वाले अभियुक्त पकड़े गए

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के मुताबिक, उसने 29 अक्टूबर को 3 लाख 50 हजार रुपये और 30 अक्टूबर को 15 लाख रुपये अपने महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक के खाते में जमा किए। इसके बाद 14 लाख 25 हजार रुपये अरुण ढेरे के बैंक खाते में तथा 3 लाख 50 हजार रुपये शेक मोइन के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए। शेष 1 लाख 40 हजार रुपये नकद उसके पास मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।


पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन संख्या MH42BJ5141 आरोपी के नाम पर पंजीकृत है। अमोल की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मऊरानीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 486/26 में धारा 317(2), 317(5) और 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को 3 नवंबर 2026 को रात करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद उसे झांसी न्यायालय में पेश करने के लिए मऊरानीपुर लाया गया।


मामले में पांच अन्य आरोपी भी प्रकाश में आए हैं। इनमें मारुति राजाराम पिटेकर, लक्ष्मण राजाराम पिटेकर, अनन्त लक्ष्मण धांडे, सुनील अर्जुन जाधव और लक्ष्मण मारुति जाधव शामिल हैं। ये सभी महाराष्ट्र के अलग-अलग जनपदों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और चोरी के जेवरात की बरामदगी को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts