नेपाल बाढ़ के बाद थमी पर्यटकों की रफ्तार, काठमांडू-मुक्तिनाथ रूट बंद; भारतीय यात्रियों की यात्रा पर ब्रेक

रक्सौल: नेपाल के रसुवागढ़ी जिले में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद मची तबाही का असर भारत से सटे सीमावर्ती इलाकों तक पहुंच गया है। पर्सा और बारा जिलों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। वीरगंज भंसार कार्यालय से नेपाल जाने वाले पर्यटकों की आवाजाही गुरुवार को काफी प्रभावित रही। कई भारतीय और विदेशी पर्यटकों ने सुरक्षा को देखते हुए अपनी यात्रा रोक दी है। नेपाल के चितवन पुलिस और सेना ने पर्यटकों के लिए सतर्कता जारी करते हुए अगले दो दिनों तक नेपाल की…

Read More

नेपाल को भारत की मदद पर थरूर की दो टूक, बोले- राहत के नाम पर शेखी न बघारें, रिश्तों में सम्मान जरूरी

नई दिल्ली: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत की ओर से भेजी गई त्वरित राहत सहायता की कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सराहना की है। हालांकि, उन्होंने भारतीय मीडिया को 2015 के नेपाल भूकंप के दौरान हुई कवरेज से सबक लेने की सलाह दी। थरूर ने कहा कि मानवीय संकट के समय मदद का इस तरह प्रचार नहीं होना चाहिए कि पीड़ितों को यह महसूस हो कि उनकी मदद करके कोई उन पर एहसान जता रहा है। उन्होंने नेपाल को एक संप्रभु और समान देश के रूप में…

Read More

नेपाल में कुदरत का कहर, आम के पेड़ ने बचाई मजदूर की जान; बाढ़ में 157 की मौत, सैकड़ों लापता

काठमांडू: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। पानी, कीचड़ और मलबे के तेज बहाव ने कई बस्तियों और बुनियादी ढांचे को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। चीन सीमा से सटे रसुवा जिले के निचले इलाके बिदुर में काम कर रहे 24 वर्षीय नेपाली मजदूर बिबेक कुमाल की जान बेहद नाटकीय तरीके से बची। वह एक नए मकान के बाहर शौचालय का गड्ढा खोद…

Read More

नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार, 1,500 लोग लापता; 800 विदेशी पर्यटकों में सबसे ज्यादा भारतीय, दुनिया ने बढ़ाया मदद का हाथ

काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ ने बड़े मानवीय संकट का रूप ले लिया है। बाढ़ में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1,500 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में करीब 800 विदेशी पर्यटक और तीर्थयात्री शामिल हैं। चीन से लगी नेपाल की सीमा के आसपास का इलाका आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव के लिए हेलीकॉप्टरों के साथ सेना और पुलिस की बड़ी टुकड़ियां तैनात की गई हैं। लापता विदेशी नागरिकों में भारतीयों की…

Read More

नेपाल में बाढ़ का ऐसा कहर कि देखते ही देखते बह गए गांव, 165 की मौत; 1,300 से ज्यादा लोग लापता

काठमांडू: नेपाल और तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में ग्लेशियर फटने के बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। भोटे कोशी नदी में आए तेज जलप्रवाह ने कई गांवों और बाजारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आपदा में कम से कम 165 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,300 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक आपबीती बाढ़ में बचे एक व्यक्ति ने…

Read More

नेपाल में तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद, 37.5 टन राहत सामग्री लेकर दूसरी उड़ान रवाना

काठमांडू: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। भारत ने गुरुवार को 37.5 टन मानवीय सहायता, जरूरी दवाइयां, खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामान लेकर दूसरी उड़ान नेपाल के लिए रवाना की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के लगातार संपर्क में है और खोज एवं बचाव अभियान के दौरान हर संभव सहायता जारी रखेगा। पहले भेजी गई थी करीब 10 टन राहत सामग्री भारत इससे…

Read More

नेपाल में फिर आ सकता है सैलाब का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी दूसरी बाढ़ की चेतावनी; ऊपरी इलाके में अब भी बनी है रुकावट

काठमांडू: नेपाल की भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद एक बार फिर बड़े सैलाब का खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ऊपरी इलाके में अब भी पानी के बहाव को रोकने वाली रुकावट मौजूद हो सकती है। यदि यह रुकावट अचानक टूटती है तो दूसरी बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इस खतरे को देखते हुए भोटेकोशी और त्रिशूली नदी प्रणालियों के आसपास रहने वाले लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। यह चेतावनी काठमांडू स्थित…

Read More

नेपाल की तबाही पर शशि थरूर की पोस्ट में ‘ड्रामा’ शब्द से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने घेरा

काठमांडू: नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड से हुई तबाही पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चिंता जताई और भारत की ओर से दी जा रही राहत सहायता का समर्थन किया। हालांकि, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में आपदा के लिए इस्तेमाल किए गए ‘ड्रामा’ शब्द को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने थरूर के शब्द चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी गंभीर त्रासदी के लिए यह शब्द उचित नहीं था। काठमांडू पहुंचने के बाद सामने आई तबाही की तस्वीर शशि थरूर ने सोशल मीडिया मंच एक्स…

Read More

नेपाल में इतने भारतीय क्यों थे? 500 विदेशी लापता, विदेश मंत्री ने बताया किस यात्रा पर निकले थे लोग

काठमांडू: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, आपदा में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं। इनमें करीब 300 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 500 विदेशी नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल सरकार प्रभावित लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान में जुटी है। लापता भारतीयों में ज्यादातर मानसरोवर यात्री विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि…

Read More

नेपाल में बाढ़ की तबाही से मचा हाहाकार, 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा विदेशी पर्यटक और ट्रेकर्स लापता, 16 शव बरामद

रसुवा: नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। इस आपदा में 105 भारतीय पर्यटकों समेत 400 से ज्यादा विदेशी नागरिक और पर्यटक-ट्रेकर्स लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 90 से ज्यादा नेपाली नागरिकों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाल सेना, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे भोटेकोशी नदी…

Read More