नेपाल में बाढ़ की भीषण तबाही, 288 भारतीय लापता; कैलास मानसरोवर के तीर्थयात्रियों की संख्या ज्यादा, सेना और बचाव दल तलाश में जुटे

नई दिल्ली: नेपाल के रसुवा और आसपास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 288 भारतीय नागरिकों से अब तक संपर्क नहीं हो सका है। इनमें त्रिशूली-1 विद्युत परियोजना में काम करने वाले 73 भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में बड़ी संख्या कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की बताई जा रही है। भारत सरकार नेपाल के साथ समन्वय कर राहत और बचाव अभियान चला रही है। विदेश मंत्री जयशंकर की…

Read More

नेपाल में इतने भारतीय क्यों थे? 500 विदेशी लापता, विदेश मंत्री ने बताया किस यात्रा पर निकले थे लोग

काठमांडू: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, आपदा में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं। इनमें करीब 300 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 500 विदेशी नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल सरकार प्रभावित लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान में जुटी है। लापता भारतीयों में ज्यादातर मानसरोवर यात्री विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि…

Read More