आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा एवं बलवा नियंत्रण हेतु किया गया अभ्यास

उन्नाव।आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव व प्रदीप कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर/लाइन की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव परेड ग्राउंड में अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा दंगा नियन्त्रण का पूर्वाभ्यास किया गया।

इस दौरान विधि विरुद्ध भीड़ को तितर-बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबन्ध जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टियर स्मोक सेल, नेट आदि के प्रयोगों के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इन परिस्थितियों में किस प्रकार प्रयोग करना है, की जानकारी दी गई।

ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में सिखलाये गये तरीकों से ऐसी परिस्थितियों का अच्छे से सामना किया जा सके। दंगा/बलवा नियंत्रण ड्रिल में करीब 150 अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भाग लिया गया।बलवा ड्रिल के दौरान श्री सचिन राय प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।

Related posts