शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया……

उन्नाव।जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों व थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए।

परेड निरीक्षण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न गार्द रजिस्टरो का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। परेड निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बीघापुर/क्षेत्राधिकारी लाइन श्री प्रदीप कुमार व प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय उपस्थित रहे।

Related posts