नेपाल में बाढ़ की भीषण तबाही, 288 भारतीय लापता; कैलास मानसरोवर के तीर्थयात्रियों की संख्या ज्यादा, सेना और बचाव दल तलाश में जुटे

नई दिल्ली: नेपाल के रसुवा और आसपास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 288 भारतीय नागरिकों से अब तक संपर्क नहीं हो सका है। इनमें त्रिशूली-1 विद्युत परियोजना में काम करने वाले 73 भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में बड़ी संख्या कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की बताई जा रही है। भारत सरकार नेपाल के साथ समन्वय कर राहत और बचाव अभियान चला रही है। विदेश मंत्री जयशंकर की…

Read More

नेपाल में कुदरत का कहर, आम के पेड़ ने बचाई मजदूर की जान; बाढ़ में 157 की मौत, सैकड़ों लापता

काठमांडू: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। पानी, कीचड़ और मलबे के तेज बहाव ने कई बस्तियों और बुनियादी ढांचे को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। चीन सीमा से सटे रसुवा जिले के निचले इलाके बिदुर में काम कर रहे 24 वर्षीय नेपाली मजदूर बिबेक कुमाल की जान बेहद नाटकीय तरीके से बची। वह एक नए मकान के बाहर शौचालय का गड्ढा खोद…

Read More

नेपाल में इतने भारतीय क्यों थे? 500 विदेशी लापता, विदेश मंत्री ने बताया किस यात्रा पर निकले थे लोग

काठमांडू: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, आपदा में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अभी भी लापता हैं। इनमें करीब 300 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 500 विदेशी नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल सरकार प्रभावित लोगों की तलाश और राहत-बचाव अभियान में जुटी है। लापता भारतीयों में ज्यादातर मानसरोवर यात्री विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि…

Read More

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ की वजह पर वैज्ञानिकों में मतभेद, इसरो और अमेरिका की रिपोर्ट में अलग-अलग दावे

नेपाल: नेपाल के रसुवा जिले और नेपाल-चीन सीमा से सटे इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई बुनियादी ढांचे पूरी तरह तबाह हो गए हैं। अचानक आई इस बाढ़ की वजह को लेकर वैज्ञानिकों और विभिन्न एजेंसियों के आकलन अलग-अलग हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से जुड़े वैज्ञानिकों के शुरुआती अध्ययन में भूकंप के झटकों के बाद ग्लेशियर टूटने की आशंका जताई गई है, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने किसी…

Read More

नेपाल में बाढ़ की तबाही से मचा हाहाकार, 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा विदेशी पर्यटक और ट्रेकर्स लापता, 16 शव बरामद

रसुवा: नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। इस आपदा में 105 भारतीय पर्यटकों समेत 400 से ज्यादा विदेशी नागरिक और पर्यटक-ट्रेकर्स लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 90 से ज्यादा नेपाली नागरिकों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाल सेना, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे भोटेकोशी नदी…

Read More