लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रखा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा के विधायक विधानसभा परिसर में पोस्टर और दान पर्चियां लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सरकार से पूरे मामले में पारदर्शी जवाब और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई गई। पोस्टर और नारों के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन प्रदर्शन में वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, विधायक अतुल प्रधान और पूरे…
Read MoreTag: Lucknow News
बारिश बनी काल! झारखंड में आकाशीय बिजली से 13 मौतें, यूपी में करंट ने ली 3 की जान; कई राज्यों में मौसम का कहर
रांची: देश के कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली और बिजली के झटकों से जानलेवा घटनाएं सामने आई हैं। झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में बिजली के झटकों से तीन लोगों की जान चली गई। लगातार खराब मौसम के कारण कई राज्यों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। झारखंड के तीन जिलों में आकाशीय बिजली से 13 लोगों की मौत पुलिस के अनुसार, मंगलवार को…
Read Moreसदन से पहले सियासी तल्खी! सर्वदलीय बैठक से सपा ने बनाई दूरी, विपक्ष से सहयोग की अपील करते बोले सीएम योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में विधान भवन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने और जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने की अपील की। वहीं समाजवादी पार्टी ने बैठक का बहिष्कार कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। जनहित के मुद्दों पर चर्चा की अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून…
Read More59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट से योगी सरकार का बड़ा दांव, किसानों-महिलाओं समेत विकास परियोजनाओं पर फोकस; सपा का जोरदार विरोध
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि अतिरिक्त धनराशि का उद्देश्य किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और विकास परियोजनाओं से जुड़ी योजनाओं को गति देना है। बजट पेश होने के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में लगातार नारेबाजी की, जिससे कार्यवाही के दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही। राजस्व और पूंजीगत व्यय पर सबसे ज्यादा जोर अनुपूरक बजट में 17,399.50 करोड़ रुपये राजस्व…
Read Moreयूपी विधानसभा में ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से हंगामा, स्पीकर सतीश महाना का सख्त रुख; सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र से निष्कासित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सख्त रुख अपनाते हुए सपा विधायक सचिन यादव को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया। ‘चंदा दिया है तो रसीद दिखाइए’— स्पीकर का जवाब सदन में मंदिर के चंदे को लेकर नारेबाजी के…
Read Moreग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, चिप फैक्ट्री में आग बुझाते समय दीवार गिरी; 2 दमकल कर्मियों की मौत, 3 घायल
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली आईएलजीआईएम कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान कंपनी परिसर की एक दीवार और लोहे की भारी बीम अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर पांच दमकल कर्मी घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू आग लगने की सूचना मिलते ही…
Read Moreयोगी सरकार का आज 40 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, आशा-आंगनबाड़ी, छात्राओं और वकीलों को मिल सकती है बड़ी राहत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। करीब 40 हजार करोड़ रुपये के आकार वाले इस बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी, छात्राओं के लिए स्कूटी योजना में अतिरिक्त धन, वकीलों के कैशलेस इलाज और कई नई घोषणाओं को शामिल किए जाने की संभावना है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी संभव सरकार अनुपूरक बजट के जरिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए मानदेय का…
Read Moreयोगी कैबिनेट में आज बड़े फैसलों की तैयारी, किसानों को मिल सकती है राहत; फसल बीमा, अनुपूरक बजट समेत 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर नजर
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 9:30 बजे पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में 20 से अधिक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके साथ ही अनुपूरक बजट समेत कई अहम प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हैं। किसानों को राहत देने वाले प्रस्तावों पर फैसला संभव कैबिनेट बैठक में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के…
Read Moreफर्जी शिकायतों पर सख्त हुआ यूपी शिया वक्फ बोर्ड, शिकायतकर्ताओं की बनेगी सूची; विजिलेंस तक पहुंचेगा मामला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने फर्जी, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के जरिए शासकीय कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने ऐसे लोगों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने बार-बार निराधार शिकायतें दर्ज कराकर प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग करने का प्रयास किया है। जांच अधिकारियों को रिकॉर्ड जुटाने के निर्देश उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने इंदिरा भवन स्थित बोर्ड कार्यालय में संबंधित जांच अधिकारी को निर्देश दिया है…
Read Moreहंगामे के बीच यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज, दिवंगत विधायक आलम बद्दी को श्रद्धांजलि; विपक्ष का सरकार पर तीखा प्रदर्शन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को दिवंगत समाजवादी पार्टी विधायक आलम बद्दी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक रहे आलम बद्दी के निधन पर सदन में शोक प्रस्ताव रखा गया। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री समेत सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने आलम बद्दी के जनसेवा से जुड़े योगदान…
Read More