झांसी में 8 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त; समथर पुलिस की कार्रवाई

झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना समथर पुलिस ने दो आरोपियों को 8 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। कार्रवाई पहाड़पुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार पहाड़पुरा नहर पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर कार्रवाई करते हुए विशाल यादव पुत्र धीरेन्द्र सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी खेरे ऊपर, सुभाष नगर, थाना पूंछ, जनपद झांसी और रविन्द्र यादव पुत्र गोविन्द सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी मोहल्ला खेरे ऊपर, सुभाष नगर, थाना पूंछ, जनपद झांसी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 8 किलोग्राम अवैध गांजा और मोटरसाइकिल संख्या UP93AC7423 बरामद की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

थाना समथर में मामले को लेकर मु0अ0सं0-134/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। वहीं, बरामद मोटरसाइकिल संख्या UP93AC7423 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत ई-चालान के माध्यम से सीज कर दिया गया है।

 

Related posts