Delhi Weather Today: दिल्ली में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश के आसार; उमस से मिलेगी राहत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को राजधानी के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद लोगों को उमसभरी गर्मी से कुछ राहत मिली, जबकि अगले दो दिनों में तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। रविवार को कई इलाकों में हुई हल्की बारिश रविवार सुबह अधिकांश हिस्सों में तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद कई इलाकों में…

Read More

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश की एंट्री! उमस से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बारिश का दौर शुरू होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। राजधानी दिल्ली, नोएडा और आसपास के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इससे पहले सुबह के समय भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार को हल्की वर्षा की संभावना जताई थी। सुबह से कई इलाकों में हुई बारिश रविवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार…

Read More

दिल्ली में अभी नहीं थमेगी बारिश! अगले 2 दिन तक बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव और लंबा जाम भी देखने को मिला। लगातार बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और हवा की गुणवत्ता भी सुधरकर संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश से…

Read More

दिल्ली-एनसीआर Weather Update: अगले 7 दिन राहत या उमस? IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आने वाले पूरे सप्ताह राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि उमस पूरी तरह खत्म होने के आसार नहीं हैं। पूरे सप्ताह बादल और हल्की बारिश के संकेत मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रहेगा।…

Read More

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; बारिश के भी आसार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के दौरान अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री…

Read More

दिल्ली में आज फिर बरस सकते हैं बादल, IMD का येलो अलर्ट जारी; जानिए किस समय हो सकती है बारिश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और आज भी मौसम सुहावना बने रहने के आसार हैं। तापमान में लगातार दर्ज हो रही गिरावट दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,…

Read More

ठंड का डबल अटैक: North India में Winter on Overdrive”

उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और जहरीली हवा—तीनों की चपेट में है। 20 दिसंबर को दिल्ली में 16.9°C अधिकतम तापमान के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ।उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया है—हालात ऐसे कि शिमला-नैनीताल से भी ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। IMD Alert: 16 राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर IMD ने 31 दिसंबर तक उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अनुमान जताया है। 16 राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा…

Read More

दिल्ली की हवा ICU में! AQI 500, सड़कें गायब, सांस लेना बना लग्ज़री

दिल्ली और नोएडा में आज सुबह जैसे ही लोग घरों से निकले, सामने धुंध नहीं, ज़हर की चादर बिछी दिखी. स्मॉग और फॉग ने मिलकर राजधानी को ऐसा लपेटा कि सांस लेना भी चुनौती बन गया. रविवार, 14 दिसंबर को दिल्ली का AQI 500 के करीब पहुंच गया, जो हवा की सबसे गंभीर श्रेणी मानी जाती है. विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम सड़कों पर हालात ऐसे हैं कि सामने चलती गाड़ी भी आखिरी वक्त पर दिखाई दे रही है. कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से नीचे दर्ज की…

Read More

ग्रीन पटाखे चले…! दिवाली के बाद दिल्ली में मुंह पे मास्क और मन में ग्लानि

दिवाली की रात दिल्ली ने रौशनी से स्वागत किया, और अगली सुबह धुंध से मुंह मोड़ लिया। ग्रीन पटाखों के आदेश थे, पर लगता है रंग के साथ आवाज़ और जहर भी फ्री में मिला। शहर ने धुएं का दीपदान किया और नतीजा ये निकला कि दिल्ली अब literal “Gas Chamber” बन गई है।Smog so thick, कि लोग आंखों में Gulabjal डालकर GPS से रास्ता ढूंढ रहे हैं। 407 बार जल उठी दिल्ली – फायर डिपार्टमेंट का दिवाली ड्यूटी बोनस तय! दिल्ली फायर ब्रिगेड को रातभर नींद नहीं आई। “कृपया कॉल…

Read More

एक्यूआई 339 पार, मंत्री बोले: “दिल्ली दोषी नहीं, पड़ोसी राज्यों की हवा खराब”

देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर ‘बेहद खराब’ स्थिति में पहुंच गई है। सोमवार सुबह 9 बजे का औसत AQI 339 रिकॉर्ड किया गया – यानी सांस लेना भी एक ‘हेल्थ रिस्क’ बन चुका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के मुताबिक, राजधानी के 38 से अधिक मॉनिटरिंग स्टेशनों ने AQI को 300 के पार दर्ज किया। दिल्ली सरकार का बयान: “दोषी हम नहीं, हवा बाहर से आई है” दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस हालात के लिए दिल्ली के लोगों को…

Read More