सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता अभियान एवं प्रतियोगिताओं का आयोज
झांसी।आर्य कन्या महाविद्यालय, झाँसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत प्राचार्या प्रो. स्वाति भदौरिया के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब की छात्राओं द्वारा मलिन बस्ती में जाकर जनसामान्य को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा सुरक्षित यातायात के महत्व की जानकारी दी।
इसके साथ ही महाविद्यालय में छात्राओं के लिए सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व एवं यातायात नियमों के पालन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में कंचन, मुस्कान, चाहना ने प्रतिभाग किया तथा क्विज प्रतियोगिता में नंदनी, नम्रता, खूशबू, साक्षी ने प्रतिभाग किया।
प्राचार्या प्रो. स्वाति भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।
