उन्नाव। शहर के आदर्श नगर निवासी 32 वर्षीय अविनाश गुप्ता उर्फ भोला बीते 8 अक्टूबर 2026 से लापता हैं। वह सुरेश गुप्ता के पुत्र हैं और उनका पता मकान नंबर 819, आदर्श नगर, उन्नाव है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। लापता अविनाश गुप्ता की उम्र 32 वर्ष है। उनका रंग गोरा, चेहरा लंबा और शरीर पतला है।

लापता होने के समय उन्होंने ग्रे रंग की टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को अविनाश गुप्ता के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल सूचना दें। उनका पता बताने वाले व्यक्ति को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अविनाश के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 752183020 अलावा, सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी जा सकती है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अविनाश की तलाश में सहयोग करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सकुशल खोजा जा सके।

Related posts