मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

झांसी।विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

-2026 (इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) की मतगणना के दौरान जिलाधिकारी झाँसी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री विकास कुमार द्वारा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया।

        निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराई जा सके।

        इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा मतगणना स्थल पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related posts