पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराएं ….. मुख्य कोषाधिकारी

  झांसी। मुख्य कोषाधिकारी ने जनपद के कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त राजकीय एवं अशासकीय पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स से अपील की है कि वे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) ऑनलाइन माध्यम से अवश्य जमा कराएं।

उन्होंने बताया कि शासनादेशों के अनुपालन में कोषागार निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के संबंध में अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुनिश्चित करना है।


मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर्स घर बैठे ही वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इस सुविधा से पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अनावश्यक असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा पेंशन भुगतान की प्रक्रिया सुचारु बनी रहेगी।


मुख्य कोषाधिकारी ने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे समय से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी पेंशनर को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए कोषागार कार्यालय, झांसी से संपर्क कर सकते हैं।

सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।


Related posts