3 भारतीयों की मौत पर अमेरिका की सफाई! बोला- 60 से ज्यादा चेतावनियां दी थीं, फिर भी नहीं रुका जहाज

नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक टैंकर पर अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद विवाद गहरा गया है। भारत की कड़ी आपत्ति और राजनयिक स्तर पर विरोध दर्ज कराने के बीच अब अमेरिका ने इस पूरे मामले में अपनी सफाई पेश की है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि कार्रवाई से पहले संबंधित जहाज को दर्जनों बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। इस घटना में टैंकर पर सवार 24 भारतीय क्रू सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया…

Read More

‘एपस्टीन मेरे निजी रिश्तों को लेकर बनाता था दबाव’! अमेरिकी संसद में बिल गेट्स का बड़ा दावा

वॉशिंगटन: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने अमेरिकी संसद की एक समिति के सामने गवाही देते हुए जेफ्री एपस्टीन को लेकर बड़ा दावा किया है। गेट्स ने कहा कि एपस्टीन उनके विवाहेतर संबंधों की जानकारी का इस्तेमाल कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश करता था। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनका संपर्क एपस्टीन से था, तब उन्हें उसके कथित अपराधों की पूरी जानकारी नहीं थी। गेट्स ने समिति के समक्ष बताया कि उनकी मुलाकातें मुख्य रूप से परोपकारी परियोजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए संभावित वित्तीय सहयोग पर…

Read More

मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात! अमेरिका ने ईरान पर बरसाईं टॉमहॉक मिसाइलें, सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला

वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया है। अमेरिकी सेना ने कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों और अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत USS Michael Murphy से टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं। इस संयुक्त अभियान में अमेरिकी नौसेना, वायुसेना और मरीन कॉर्प्स की इकाइयों ने हिस्सा लिया। हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं…

Read More