UP Bus Station Upgrade: यूपी के 36 बस अड्डों का होगा मेगा मेकओवर, 3,000 करोड़ के निवेश से मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेश के बस अड्डों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। दूसरे चरण के तहत लखनऊ परिक्षेत्र के हैदरगढ़ बस डिपो समेत प्रदेश के 36 प्रमुख बस अड्डों के आधुनिकीकरण के लिए आमंत्रित टेंडर गुरुवार को खोले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसियों को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। पीपीपी मॉडल पर होगा आधुनिक बस अड्डों का निर्माण परिवहन निगम के अनुसार, दूसरे चरण की यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर…

Read More

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन से पहले मदरसे में हुई दुआ-ए-खैर, सेहत और सलामती के लिए मांगी गई विशेष दुआ

लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन से एक दिन पहले राजधानी लखनऊ स्थित मदरसा अब्दुल हई में दुआ-ए-खैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के पूर्व सदस्य क़मर अली की ओर से कराया गया, जिसमें मदरसे के बच्चों, शिक्षकों और उलेमा ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सलामती के लिए विशेष दुआ की। दुआ-ए-खैर के दौरान देश की खुशहाली और अमन-चैन की भी कामना की…

Read More

लखनऊ में आज से आम का महाकुंभ! 800 किस्मों की खुशबू से महकेगा शहर, CM योगी करेंगे भव्य उद्घाटन

लखनऊ: फलों के राजा आम की दुर्लभ और लोकप्रिय प्रजातियों का अनूठा संगम राजधानी लखनऊ में देखने को मिलेगा। तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 5 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष आयोजन में देशभर से आए बागबान, उत्पादक और निर्यातक हिस्सा लेंगे। 800 प्रजातियों का होगा भव्य प्रदर्शन महोत्सव में आम की 800 से अधिक दुर्लभ और चर्चित प्रजातियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उद्यान विभाग के अनुसार आयोजन में सात श्रेणियों और 56 वर्गों के आमों…

Read More

लखनऊ में बिजली संकट पर बवाल! कटौती से भड़के लोगों ने JE को 13 किलोमीटर तक दौड़ाया, कई उपकेंद्रों पर हंगामा

लखनऊ: भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती ने राजधानी लखनऊ में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। रविवार को शहर के कई इलाकों में बिजली संकट को लेकर लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि एक जगह नाराज लोगों ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) का पीछा कर दिया। बताया जा रहा है कि अधिकारी को अपनी जान बचाने के लिए करीब 13 किलोमीटर तक वाहन दौड़ाना पड़ा। बिजली कटौती से भड़के लोग, उपकेंद्रों पर हंगामा शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय…

Read More

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा खुलासा! आरोपी भाइयों का एक और अवैध कॉम्प्लेक्स सील, अब एफआईआर की तैयारी

लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले के आरोपी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ल और सुरेंद्र प्रसाद शुक्ल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों भाइयों ने घटनास्थल के पास ही एक और अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तैयार कराया था। इस निर्माण को लेकर अब प्रशासन और पुलिस दोनों ने कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार जिस भूखंड पर यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है, वह वीरेंद्र प्रसाद शुक्ल की पत्नी…

Read More

यूपी के 53 SDM को बड़ा तोहफा! ग्रेड-पे में प्रमोशन, बढ़ेगा वेतनमान; सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को बड़ी राहत और प्रोत्साहन देते हुए 53 प्रोन्नत पीसीएस अधिकारियों (एसडीएम) को उच्च ग्रेड-पे का लाभ देने का फैसला किया है। नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत पांच वर्ष की नियमित और संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों को अब उच्च वेतनमान का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के इस फैसले से विभिन्न जिलों में तैनात वर्ष 2020 बैच के प्रोन्नत उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) की वेतन संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आदेश नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव अवनीश…

Read More

CM योगी का बड़ा ऐलान! लखनऊ-कानपुर के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, आउटर रिंग रोड से जुड़ेगा पूरा स्टेट कैपिटल रीजन

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के विकास को लेकर बड़ा विजन पेश करते हुए लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल चलाने की योजना का संकेत दिया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को जोड़ने के लिए आउटर रिंग रोड विकसित करने की भी तैयारी की जा रही है, जिससे कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

BBAU में योग महोत्सव की धूम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में; 21 जून को होगा भव्य आयोजन

लखनऊ: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विश्वविद्यालय में पिछले एक महीने से योग आधारित विभिन्न कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, जागरूकता अभियानों और अभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इस पूरे अभियान को विश्वविद्यालय परिवार “योग महोत्सव” के रूप में मना रहा है। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण और मार्गदर्शन में योग विभाग तथा योग वेलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस को लेकर व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित…

Read More

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बड़ा सवाल, ‘हॉस्टल में नॉनवेज परोसना क्या जरूरी?’ लोहिया संस्थान की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रावासों की व्यवस्थाओं और खानपान व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने हॉस्टल में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज परोसे जाने की परंपरा पर आपत्ति जताते हुए पूछा कि क्या ऐसा करना वास्तव में जरूरी है। इसके साथ ही छात्रावास परिसर में फैली गंदगी पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकीं राज्यपाल ने जन…

Read More

‘बेटियां राजनीति का विषय नहीं’; अखिलेश यादव की बेटी को लेकर वायरल पोस्ट पर BJP विधायक राजेश्वर सिंह का कड़ा संदेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सियासी और सामाजिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मामले में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी परिवार, विशेष रूप से बेटियों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं हो सकता। राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा…

Read More