स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील के बिना भी संघर्ष खत्म कर सकते हैं ट्रंप, ईरान ने रख दीं कड़ी शर्तें

वॉशिंगटन: ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परमाणु समझौते के बजाय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात बहाल कराने को प्राथमिकता दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपने करीबी अधिकारियों को संकेत दिया है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री आवाजाही पूरी तरह बहाल कर देता है, तो अमेरिका परमाणु समझौते के बिना भी संघर्ष खत्म करने का रास्ता तलाश सकता है। हालांकि, ईरान ने जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने के लिए कई ऐसी शर्तें रखी हैं, जिनके चलते…

Read More

ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन! एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी, IRGC की चेतावनी से बढ़ा तनाव

वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार चौकियों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है। कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैन्य कमान ने हमले का वीडियो भी जारी किया, जिससे क्षेत्र में नए तनाव की आशंका गहरा गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। सेना ने दावा किया…

Read More

ईरान पर हमले की चेतावनी के कुछ घंटे बाद बदले ट्रंप के तेवर! बमबारी टली, बातचीत को दिया मौका

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। खास बात यह है कि कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नए हमलों और बमबारी के संकेत दिए थे, लेकिन बाद में उन्होंने घोषणा की कि बातचीत में प्रगति होने के कारण सैन्य अभियान को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। ट्रंप के इस अचानक बदले रुख ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और पश्चिम एशिया की स्थिति…

Read More

मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात! अमेरिका ने ईरान पर बरसाईं टॉमहॉक मिसाइलें, सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला

वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया है। अमेरिकी सेना ने कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों और अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत USS Michael Murphy से टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं। इस संयुक्त अभियान में अमेरिकी नौसेना, वायुसेना और मरीन कॉर्प्स की इकाइयों ने हिस्सा लिया। हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं…

Read More

ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका? अमेरिकी संसद ने सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी, आगे क्या होगा

वाशिंगटन: अमेरिका की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई को सीमित करने और युद्ध संबंधी अधिकारों पर नियंत्रण बढ़ाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक चुनौती माना जा रहा है। हालांकि इससे युद्ध तत्काल नहीं रुकेगा, लेकिन ईरान को लेकर अमेरिकी रणनीति पर नई बहस शुरू हो गई है। प्रतिनिधि सभा में हुए मतदान के दौरान प्रस्ताव के पक्ष में 215 और विरोध में…

Read More

ईरान के खिलाफ अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 4 ड्रोन मार गिराए, 5वें लॉन्च ठिकाने पर भी किया हमला

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने एक बार फिर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, जबकि पांचवें ड्रोन के लॉन्च होने से पहले ही उसके ठिकाने को निशाना बनाकर हमला कर दिया गया। अमेरिका ने इस पूरे ऑपरेशन को रक्षात्मक कार्रवाई बताया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना को ईरानी गतिविधियों से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की सुरक्षा पर खतरे का अंदेशा था। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई।…

Read More

बड़ी बुआ ट्रंप को ईरान का जवाब: ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’

ईरान ने शनिवार को अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले का वादा निभाते हुए जवाबी मिसाइलें दाग दीं। हालांकि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई, क्योंकि अमेरिका ने सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। यानी हमला हुआ भी और नहीं भी! मंगल‑वार का राशिफल: मेष से मीन तक राशियों का भाग्य और सुझाव ट्रंप का शांति प्रस्ताव: “बस बहुत हो गया” ट्रंप ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी पसंदीदा सोशल मीडिया साइट “ट्रुथ सोशल” पर ऐलान…

Read More

ईरान पर अमेरिकी हमला: ट्रंप के फैसले से दुनिया में विरोध की लहर

रविवार को अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर ऐलान किया कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। यह घोषणा दुनिया भर के लिए चौंकाने वाली रही। ईरान ने इन हमलों की पुष्टि की और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसकी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उपचुनाव में उठा ‘जनता का जनरेटर’, किसे झटका किसे करंट? ईरान की तीखी प्रतिक्रिया: यूएन चार्टर का उल्लंघन बताया ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने अमेरिका पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्होंने…

Read More