वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच शुक्रवार को एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए। अमेरिकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाकर सीमित हमले किए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए कार्रवाई को मामूली बताया और दावा किया कि ईरान के एक छोटे एंटी-एयरक्राफ्ट उपकरण को कुछ ही मिनटों में नष्ट कर दिया गया। दूसरी ओर, ईरानी सरकारी मीडिया ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास केशम द्वीप के सूजा इलाके में दो धमाकों की जानकारी दी है। सैन्य…
Read MoreTag: ईरान पर अमेरिकी हमला
ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप-नेतन्याहू में बातचीत, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद सैन्य कार्रवाई की तैयारी?
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच शनिवार को फोन पर ईरान को लेकर अहम चर्चा हुई। इस बातचीत में ईरान के साथ अमेरिका की जारी कूटनीतिक वार्ता और सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर विचार किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर नए हमले की कार्रवाई चाहते हैं, जबकि ट्रंप फिलहाल बातचीत के जरिए समझौते की संभावना बनाए रखना चाहते हैं। ईरान को लेकर दोनों नेताओं के रुख में मतभेद एक्सिओस की रिपोर्ट…
Read Moreईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका! 96 घंटे के भीतर शुरू हो सकती है सैन्य कार्रवाई, ट्रंप के आदेश का इंतजार
वाशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की आशंका गहराती जा रही है। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। CNN की एक विशेष रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हरी झंडी मिलते ही मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सैन्य बल 96 घंटे के भीतर ईरान पर व्यापक हमला शुरू कर सकते हैं। हालांकि, इस सैन्य कार्रवाई को लेकर ट्रंप ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। परमाणु ठिकाने और ऊर्जा…
Read Moreईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन! एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी, IRGC की चेतावनी से बढ़ा तनाव
वाशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच हालिया शांति समझौते के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल, ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार चौकियों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक करने का दावा किया है। कार्रवाई के बाद अमेरिकी सैन्य कमान ने हमले का वीडियो भी जारी किया, जिससे क्षेत्र में नए तनाव की आशंका गहरा गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की गई। सेना ने दावा किया…
Read Moreईरान के खिलाफ अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई, 4 ड्रोन मार गिराए, 5वें लॉन्च ठिकाने पर भी किया हमला
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने एक बार फिर बड़ी सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, जबकि पांचवें ड्रोन के लॉन्च होने से पहले ही उसके ठिकाने को निशाना बनाकर हमला कर दिया गया। अमेरिका ने इस पूरे ऑपरेशन को रक्षात्मक कार्रवाई बताया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना को ईरानी गतिविधियों से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की सुरक्षा पर खतरे का अंदेशा था। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई।…
Read Moreडील की चर्चा के बीच अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल लॉन्च साइट और सैन्य नौकाओं को बनाया निशाना
वॉशिंगटन: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जहां एक तरफ परमाणु समझौते और शांति वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में बड़े सैन्य हमले किए हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि यह कार्रवाई “आत्मरक्षा” के तहत की गई। अमेरिकी हमलों में मिसाइल लॉन्चिंग सिस्टम और बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं को निशाना बनाया गया है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में हालात फिर से तनावपूर्ण होते दिखाई दे…
Read More