होर्मुज में तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत; 8 घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से एक बड़ी घटना सामने आई है। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरान ने उसके दो तेल टैंकरों पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ओमान के समुद्री क्षेत्र की दक्षिणी लेन से गुजर रहे ‘मोम्बासा’ और ‘बाहिया’ नामक…

Read More

Hormuz में जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन! ईरान पर फिर बरसीं मिसाइलें, मिडिल-ईस्ट में बढ़ा तनाव

वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। यह सैन्य कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के कुछ ही घंटों बाद की गई। अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए हुए अंतरिम समझौते के बाद यह ताजा सैन्य अभियान मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ाने वाली बड़ी घटना माना जा रहा है। शांति वार्ता पर फिर मंडराया संकट बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से जहाजों पर हमला उस समय किया गया, जब देश के…

Read More

मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात! अमेरिका ने ईरान पर बरसाईं टॉमहॉक मिसाइलें, सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला

वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया है। अमेरिकी सेना ने कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों और अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत USS Michael Murphy से टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं। इस संयुक्त अभियान में अमेरिकी नौसेना, वायुसेना और मरीन कॉर्प्स की इकाइयों ने हिस्सा लिया। हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं…

Read More

Iran War: ईरान से जंग में अमेरिका को भारी नुकसान! 42 विमान तबाह या क्षतिग्रस्त होने का दावा, रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल

वॉशिंगटन: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हुई भीषण सैन्य टकराव के बाद भले ही फिलहाल सीजफायर लागू हो, लेकिन क्षेत्र में तनाव अभी भी चरम पर बना हुआ है। इसी बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसने अमेरिकी सैन्य ताकत को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दावा किया गया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान अमेरिका को अपने 42 विमानों का नुकसान उठाना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, इन विमानों में लड़ाकू जेट, ड्रोन, ईंधन भरने वाले एयरक्राफ्ट और विशेष अभियान हेलीकॉप्टर…

Read More

मिडिल ईस्ट में नई हलचल! इजरायल ने कहा- नेतन्याहू ने की गुप्त UAE यात्रा, अमीरात ने तुरंत किया खंडन

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बयानों की जंग ने नई हलचल पैदा कर दी है। एक तरफ इजरायल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान गुप्त रूप से UAE का दौरा किया था, वहीं दूसरी ओर यूएई ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इजरायल और UAE के परस्पर विरोधी बयानों के बाद क्षेत्रीय राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पहले से…

Read More